Udaipur News: उदयपुर में तीन दिवसीय भारतीय नववर्ष उत्सव, शोभायात्रा व भजन संध्या का आयोजन; जानें कार्यक्रम

Must Read

उदयपुर में भारतीय नववर्ष का आगाज इस बार भव्य और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ किया जाएगा। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति द्वारा 28 से 30 मार्च तक तीन दिवसीय आयोजन होंगे, जिनमें शोभायात्रा, भगवा युवा वाहन रैली, भजन संध्या और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

समिति के संरक्षक रमेश शुक्ल ने प्रेसवार्ता में कहा कि भारतीय नववर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को विश्वभर में गुंजाने का पर्व है। यह नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को आरंभ होता है, जिसे सृष्टि रचना की तिथि माना जाता है। महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने भी इसी तिथि को आधार मानकर भारतीय पंचांग की रचना की थी।

भव्य आयोजन का विस्तृत कार्यक्रम

28 मार्च: शुभारंभ सुबह 7:30 बजे प्रमुख मंदिरों में शंखनाद और घोष वादन के साथ होगा। सायंकाल 6 बजे नगर निगम प्रांगण में स्थानीय प्रतिभाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

29 मार्च: अपराह्न 4 बजे विशाल भगवा युवा वाहन रैली निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इस रैली में संत अच्युतानंद महाराज का सान्निध्य रहेगा।

30 मार्च: दोपहर 3 बजे गांधी ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें मंगल कलश धारण किए महिलाएं, आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण में समाप्त होगी। शाम 7 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे।

पढ़ें: रोडवेज में अनुबंध पर लगे बस चालक की शराब पीने से हुई मौत, परिजनों ने लगा दिया आरोप; जानें मामला    

समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। आयोजन में संतों, विद्वानों और समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इस भव्य आयोजन में भाग लेने की अपील की।

rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -