Ajmer News: कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के जवाब में उतरी भाजपा, कलेक्ट्रेट के बाहर सोनिया-राहुल के पुतले जलाए

Must Read

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस की ओर से देशभर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के जवाब में शुक्रवार को अजमेर देहात भाजपा युवा मोर्चा ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला जलाया।

Trending Videos

भाजपा देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कहा कि कांग्रेस ईडी की कार्रवाई से घबरा गई है और जांच एजेंसी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उसके अधिकारियों के घरों के बाहर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाकर कानून की प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। प्रजापत ने कहा कि अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर तैयार की गई है और कांग्रेस नेताओं को न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Balotra News: जलदाय विभाग ने अवैध जल चोरी करने वालों से वसूले दो लाख 78 हजार 430 रुपये, कई कनेक्शन भी काटे

युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष अर्जुन नलिया ने कहा कि अगर कांग्रेस खुद को निर्दोष मानती है, तो उसे जांच में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब नेशनल हेराल्ड अखबार की आड़ में नेताओं ने निजी संपत्तियां बनाईं और जनता को गुमराह किया। अब जब इस मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है, तो कांग्रेस विरोध कर रही है।

नलिया ने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक मामला नहीं है, बल्कि देश की जनता से जुड़ा एक गंभीर विषय है, जिसे कांग्रेस ने वर्षों तक नजरअंदाज किया। भाजपा युवा मोर्चा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा और कांग्रेस की दबाव की राजनीति को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ‘भ्रष्टाचार मुर्दाबाद’, ‘कांग्रेस हाय-हाय’ जैसे नारे लगाए और भारी संख्या में एकत्र होकर कानून-व्यवस्था के दायरे में रहकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने यह संदेश देने की कोशिश की कि देश की जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग है और अब किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया-राहुल का जलाया पुतला

 

rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -