250 कचरा पात्रों की खरीद स्कूलों में स्वच्छता के लिए निगम की ओर से कुल 250 कचरा पात्रों की खरीद की गई है। इनमें हरे व नीले रंग के 100-100 डस्टबिन खरीदे गए हैं। इन कचरा पात्रों को एक-एक के सेट में स्थापित किया जाएगा। वहीं गर्ल्स स्कूलों के लिए लाल रंग के 50 डस्टबिन भी खरीदे गए हैं। प्रत्येक डस्टबिन की क्षमता 9-9 लीटर की है। इनसे बनेगी खाद निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में स्थित 10 स्कूलों में कंपोस्ट पिट बनाए जाएंगे। ये कंपोस्ट पिट उन्हीं स्कूलों में बनेंगे, जिनमें खुला परिसर मौजूद है। ये कंपोस्ट पिट 5 गुणा 10 फीट आकार के व चार फीट गहराई के बनाए जाएंगे। इन कंपोस्ट पिट में करीब 30 दिनों में देशी तरीके से खाद तैयार होगी। खाद बनाने के लिए पेड़ पौधों की पत्तियों व खान-पान की सामग्री का उपयोग किया जाएगा। विद्यार्थियों को कंपोस्ट पिट में खाद बनाने की जानकारी दी जाएगी। अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को भी इस कार्य से जोड़ा जाएगा। नगर निगम कार्यालय परिसर में भी खाद बनाने के लिए कंपोस्ट पिट तैयार किया जा रहा है। जागरूकता जरूरी बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर स्कूलों में डस्टबिन लगाए जाएंगे। वहीं पेड़-पौधों की पत्तियों व खाद्य सामग्री से खाद बनाने के लिए कंपोस्ट पिट बनाए जाएंगे। इसका लाभ मिलेगा। मयंक मनीष, आयुक्त नगर निगम
india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi
ENGLISH NEWS
स्वच्छता की राह पर स्कूल: लगेंगे डस्टबिन, बनेंगे कंपोस्ट पिट | Schools on the path of cleanliness: dustbins will be installed, compost pits will be made

- Advertisement -