तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, इन 3 जिलों में आया IMD ALERT, एक्टिव Western Disturbance से बदलेगा मौसम | Heavy Rain And Strong Winds WIth Hail IMD Yellow Alert In 3 Districts Weather Will Change Due To Active Western Disturbance

Must Read

शेखावाटी अंचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। मौसम केन्द्रों पर दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फतेहपुर में अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में मौसम पलट सकता है। इसके असर से जयपुर सहित प्रदेश के कई संभाग में तेज हवाओं संग बारिश के आसार है। यह भी पढ़ें Weather Update: राजस्थान में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, आज और कल इन जिलों में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट, आंधी भी चलेगी बीकानेर मौसम अपडेट चार दिन बाद एक बार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना बन रही है। इससे हल्की से मध्यम बरसात होने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है। संभाग में गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बरसात एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रतार से हवा चल सकती है। इससे पहले रविवार को भी पश्चिम विक्षोभ से तेज हवा के साथ बरसात हुई थी। अंचल में बुधवार को फिर तेज धूप से गर्मी ने लोगों को सताया। हालांकि शाम चार बजे बादल छाने से मौसम बदलाव के संकेत मिले। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को 33 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को यह 17.8 डिग्री रहा था। यह भी पढ़ें MONSOON 2025 Rain Forecast: इस साल के मानसून की बारिश की हो गई भविष्यवाणी, जानें पूर्वानुमान

india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi

ENGLISH NEWS

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -