केवल पूर्व दिशा की ओर बढ़ेगा बीकानेर शहर | Bikaner city will move only towards east

0
8
केवल पूर्व दिशा की ओर बढ़ेगा बीकानेर शहर | Bikaner city will move only towards east

सीमावृद्धि में ये शामिल निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा के अनुसार, सीमावृद्धि के तैयार प्रस्ताव के अनुसार उदासर की वह कॉलोनियां जो जयपुर रोड से टच होती हैं, प्रस्ताव में शामिल की गई हैं। वहीं उदासर तिराहा से वैष्णोधाम तक की कॉलोनियां प्रस्ताव में शामिल की गई हैं। आबादी क्षेत्र, आर्मी एरिया भी शामिल है। दायीं तरफ वैष्णोधाम के सामने स्थित सभी कॉलोनियां, डी मार्ट, स्वर्ण जयंती, सरह कजानी की कॉलोनियां जोड़ने का प्रस्ताव बनाया गया है। प्रस्ताव में हल्दीराम प्याऊ से नहर तक का क्षेत्र शामिल किया गया है। तैयार प्रस्ताव को जिला कलक्टर को भेजा गया है। यह प्रस्ताव सरकार को भेजा जा रहा है। वार्ड 80 ही रहेंगे, होगा पुनर्गठन निगम आयुक्त के अनुसार, शहर की सीमावृद्धि होने पर वार्डों का पुनर्गठन कार्य भी होगा। नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 80 ही रहेंगे। पूर्व विधानसभा क्षेत्रों में सीमावृद्धि वाले क्षेत्र भी शामिल हो जाएंगे। सीमावृद्धि के प्रस्ताव को सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद निगम क्षेत्र में वार्डों के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। वर्षों से चल रही मांग जयपुर रोड स्थित दर्जनों कॉलोनियों के निवासी वर्षों से शहर की सीमावृद्धि कर उनकी कॉलोनियों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए बीकानेर से जयपुर तक दर्जनों ज्ञापन देने के साथ विधायकों, मंत्रियों, अधिकारियों के आगे गुहार लगा चुके हैं। सीमावृद्धि प्रस्ताव बनने से इन कॉलोनी क्षेत्रों के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की आस बंधी है। निगम पर बढ़ेगा भार शहर की सीमावृद्धि होने से नगर निगम पर कार्य और राशि खर्च दोनों का भार बढ़ेगा। सीमावृद्धि क्षेत्रों में सीवर लाइन् व्यवस्था, सड़कों व नालों का निर्माण, विद्युत पोल व एलईडी लाइटें लगाने आदि के कार्य होंगे। वहीं सफाई संसाधनों की भी अतिरिक्त व्यवस्था करनी होगी। सफाई कर्मचारियों की संया भी बढ़ानी होगी। वर्तमान में कार्यरत सफाई कर्मचारी 80 वार्डों में स्थित जनसंया के भी अनुकूल नहीं है। ऐसे में नए क्षेत्र और शामिल होने से निगम की सफाई व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। प्रस्ताव में इन्हें किया शामिल उपायुक्त के अनुसार, सीमावृद्धि प्रस्ताव में आरके पुरम, मयूर विहार, डिफेंस कॉलोनी, विराट नगर, मातेश्वरी नगर, श्याम नगर, मरु नगर, मरुधर नगर, श्याम नगर विस्तार, वीर तेजा कॉलोनी, अशोक नगर सभी ब्लॉक, स्वर्ण जयंती योजना, स्वर्ण जयंती विस्तार, अशोक नगर विस्तार, दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बने सभी 1064 लैट, वैष्णो विहार, मातेश्वर नगर, दुर्गा विहार, मोहन नगर दो, मंडा कॉलानी सहित कई कॉलोनियों, आबादी क्षेत्रों को शहर के सीमावृद्धि प्रस्ताव में शामिल किए गए है। सीमावृद्धि प्रस्ताव तैयार नगर निगम की सीमावृद्धि को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे सरकार को भेज रहे हैं। सीमावृद्धि प्रस्ताव में जयपुर रोड पर दोनो साइड स्थित कॉलोनियों व आबादी क्षेत्रों को हल्दीराम प्याऊ से नहर तक शामिल किया गया है। सीमावृद्धि की स्वीकृति के बाद नगर निगम के वार्डों का भी पुनर्गठन किया जाएगा। निगम क्षेत्र में वार्ड 80 ही रहेंगे।  -मयंक मनीष, आयुक्त, नगर निगम, बीकानेर।

india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi

ENGLISH NEWS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here