8 रुपए की थाली, लाखों की भीड़, अन्नपूर्णा रसोई के लिए लगी दोपहर की रेस | 8 Rupees Thali, lakhs of people, afternoon race for Annapurna Kitchen

Must Read

नगर निगम क्षेत्र में लंच और डिनर का अंतर और स्पष्ट निगम क्षेत्र की 30 रसोइयों में कुल 1.41 करोड़ लोगों ने भोजन किया। इनमें से 77.95 लाख लोगों ने लंच और 63.32 लाख लोगों ने डिनर किया। यानी, सिर्फ निगम क्षेत्र में ही 14.62 लाख लोग अधिक दोपहर का भोजन करने पहुंचे। पांच निकायों में संचालित हैं 39 अन्नपूर्णा रसोइयां बीकानेर जिले की जिन नगरीय निकायों में यह रसोइयां चल रही हैं, उनमें नगर निगम बीकानेर में 30 रसोइयां, नोखा व श्रीडूंगरगढ़ में 3-3 रसोइयां, देशनोक में 2 और खाजूवाला में 1 रसोई है। वर्तमान में इनमें से 4 रसोइयां संचालन में नहीं हैं। सेवाभावियों की भी सहभागिता:  इस योजना में भामाशाहों और समाजसेवियों का भी योगदान देखने को मिल रहा है। अब तक 70,699 निशुल्क भोजन पैकेट विभिन्न स्थानों पर वितरित किए गए हैं। इनमें नगर निगम बीकानेर में 56,172, देशनोक 1,800, नोखा 6,882 और श्रीडूंगरगढ़ में 6,845 भोजन पैकेट वितरित किए गए हैं। थाली की कीमत प्रति थाली कीमत: 30 रुपए उपभोक्ता से लिए जाते हैं: 8 रुपए सरकार देती है सब्सिडी: 22 रुपए

india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi

ENGLISH NEWS

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -