Bikaner News: क्या राजस्थान बनेगा वन स्टेट-वन इलेक्शन वाला पहला राज्य? जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

Must Read




केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में संकेत दिए कि भाजपा सरकार राजस्थान में ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ फॉर्मूला लागू करने की तैयारी कर रही है। इससे बार-बार आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्यों में हो रही रुकावटों को दूर किया जाएगा।



पत्रकारवर्ता करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


Trending Videos

उन्होंने बताया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रामनाथ कोविद की अध्यक्षता में बनी कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ हमारे विचार में है। इसके तहत हम चाहते हैं कि नगर पालिकाओं, नगर निगमों के चुनाव के चुनाव एक साथ हो जाएं। बार-बार चुनावों के चलते आचार संहिता लागू होने से राज्य का विकास प्रभावित होता है। 

हम वन स्टेट-वन इलेक्शन के पर काम कर रहे हैं। राजस्थान में जल्द वन स्टेट वन इलेक्शन वाला फॉर्मूला लागू होगा। ऐसे में कई नगर निकायों में नवंबर में कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इसके बाद माना जा रहा है कि सरकार इनके कार्यकाल को बढ़ाकर वहां प्रशासक नियुक्त करेगी। इसके लिए सरकार के स्तर पर बातचीत भी चल रही है और मंथन भी हो रहा है। निकट भविष्य में इसकी घोषणा भी हो सकती है।





Source link

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -