Alwar News: सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को ट्रक ने कुचला, एक की मौत; दो गंभीर घायल

Must Read

अलवर जिले के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित कटी घाटी इलाके में रविवार सुबह एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। शौच के लिए सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
 
जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान 30 वर्षीय बबीता के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सतगुहा गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में वह अपने पति जानकी कुशवाहा के साथ अलवर में रहकर बेलदारी का कार्य कर रही थी। बबीता के दो छोटे बच्चे भी हैं।

यह भी पढ़ें- Hanumangarh News: नो-पार्किंग और नियम उल्लंघन पर चला यातायात पुलिस का डंडा, 52 ऑटो और ई-रिक्शा जब्त

 

उसके साथ काम करने वाली दो अन्य महिलाएं बेनीबाई और जमुना भी दुर्घटना की शिकार हुई हैं। ये दोनों महिलाएं सनराइज होटल में काम करती हैं और उसी इलाके में रहती हैं। हादसे के बाद बेनीबाई को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है, जबकि जमुना का इलाज अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में जारी है।

 

जानकारी के अनुसार, सुबह तीनों महिलाएं शौच के लिए मुख्य सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बबीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों महिलाएं सड़क पर घायल अवस्था में तड़पती रहीं। दृश्य इतना भयावह था कि वहां से गुजर रहे लोगों की सांसें थम गईं, क्योंकि सड़क पर चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- Ajmer: आनासागर झील के उफनाने से मचा हाहाकार, सड़कें लबालब, दुकानों के बेसमेंट में भरा पानी; जनजीवन अस्त-व्यस्त

 

अरावली विहार थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है, हालांकि हादसे के बाद से चालक फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, हादसे के बाद बबीता के परिवार में कोहराम मच गया है। उसके पति जानकी कुशवाहा का कहना है कि बबीता हमारे परिवार का मजबूत सहारा थी, उसकी मौत ने हमारी जिंदगी उजाड़ दी।

rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -