अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल हुई पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान | Punjabi actress Sonia Mann joined AAP in the presence of Arvind Kejriwal

Must Read

AAP ने किया स्वागत आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कीर्ति किसान यूनियन के नेता बलदेव सिंह की बेटी और पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में शामिल हुईं। आम आदमी पार्टी परिवार में उनका स्वागत है।  कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम बता दें कि सोनिया मान हिंदी, मलयालम और मराठी सहित विभिन्न भाषाओं की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी पहली मलयालम फिल्म ‘हाइड एन सीक’ थी। हिंदी फिल्म में उनका डेब्यू कहीं है मेरा प्यार फिल्म से हुआ था। हाल ही में उन्होंने 2020 में हैप्पी हार्डी एंड हीर में काम किया है। सोनिया मान ने फिल्मों ने के अलावा पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला सहित कई प्रसिद्ध गायकों के साथ भी काम किया है। आम आदमी पार्टी परिवार का बढ़ता कारवां! 🔥पंजाबी अभिनेत्री व कीर्ति किसान यूनियन के नेता स. बलदेव सिंह जी की बेटी सोनिया मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। pic.twitter.com/XXfLWF8zNG— AAP (@AamAadmiParty) February 23, 2025 AAP को मिलेगी गति पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को गति मिलेगी। दरअसल, सोनिया मान युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है, जो कि पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कौन हैं सोनिया मान पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान किसान नेता बलदेव सिंह की बेटी हैं। 1980 में खालिस्तानी आतंकवादियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोनिया मान विभिन्न भाषाओं की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा कई गानों में भी काम किया है। 2027 में होगा विधानसभा चुनाव बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के बाद पार्टी की अब नजर पंजाब पर है। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे। दिल्ली की हार के बाद आप पार्टी पंजाब में एक्टिव हो गई है और तैयारी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें पंजाब में AAP मंत्री ने 20 महीनों तक चलाया ऐसा मंत्रालय जो हकीकत में ही नहीं था, BJP ने आप को घेरा

india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi

ENGLISH NEWS

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -