Kisan Andolan: चंडीगढ़ की ओर कूच कर रहे किसान, पुलिस ने पंजाब बॉर्डर किया सील, कई किसान नेता हिरासत में | Kisan Andolan: Farmers marching towards Chandigarh, police sealed the border, many farmer leaders detained

0
14
Kisan Andolan: चंडीगढ़ की ओर कूच कर रहे किसान, पुलिस ने पंजाब बॉर्डर किया सील, कई किसान नेता हिरासत में | Kisan Andolan: Farmers marching towards Chandigarh, police sealed the border, many farmer leaders detained

50 किसानों को लिया हिरासत में मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारा में एकत्र हुए लगभग 50 किसानों को पुलिस ने हिरासत में हिरासत में लिया है। वहीं अमृतसर में भी काफी संख्या में किसान जुटे हैं। वहीं पंजाब बॉर्डर को चंडीगढ़ पुलिस ने सील कर दिया है। #WATCH | Chandigarh-Mohali border: On Samyukt Kisan Morcha (SKM) in Punjab’s march towards Chandigarh today, Chandigarh SP Geetanjali Khandelwal says, “We have deployed Police personnel at all borders of Chandigarh, barricading has been done. Strict checking is being done at all… pic.twitter.com/PubSCc4DCw— ANI (@ANI) March 5, 2025 चंडीगढ़ की सीमाओं पर पुलिस तैनात चंडीगढ़ SP गीतांजलि खंडेलवाल ने कहा हमने चंडीगढ़ की सभी सीमाओं पर पुलिस को तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग की गई है। सभी जगहों पर कड़ी जांच की जा रही है। हम रूट डायवर्जन के लिए प्रयास कर रहे हैं और हमारी कोशिश है कि लोगों को कम से कम असुविधा हो। लेकिन जहां भी हमें संदेह है कि हमारी जांच के कारण ट्रैफिक जाम हो सकता है, हमने ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है। मलोय पुलिस ने इन नेताओं को लिया हिरासत में मलोय पुलिस ने किसान नेता मोहन सिंह दादूमजरा, मलविंदर पाल सिंह, रघुबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता दिलावर सिंह और अमरीक सिंह पन्नू उनका हालचाल पूछने पुलिस स्टेशन पहुंचे। किसान आंदोलन से कैसे हिल गई सरकार, देखें वीडियो… किसान नेता ने प्रदेश सरकार की कार्रवाई की आलोचना पंजाब में एसकेएम के चंडीगढ़ की ओर कूच जारी रहने के बीच किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता गुरबचन सिंह छाबा ने राज्य सरकार के हालात से निपटने के तरीके की कड़ी आलोचना की। बैठक छोड़कर गए थे सीएम मान उन्होंने कहा पंजाब में भगवंत मान सरकार किसानों के साथ बैठक छोड़कर चली गई। हमने ऐसा सीएम पहली बार देखा है, जो किसानों के साथ बैठक बीच में ही छोड़ देता है। जो किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी करवाता है, उन्हें उनके घरों में बंद करवाता है और कुछ अन्य को पुलिस थानों में बंद करवाकर उन्हें गिरफ्तार करवाता है। भगवंत मान सरकार किसानों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के लिए केंद्र के हाथों में खेल रही है। लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे। #WATCH | Amritsar, Punjab: On Samyukt Kisan Morcha (SKM) in Punjab’s march towards Chandigarh today, farmer leader Sarwan Singh Pandher says, “…We will have programs in around 18 districts. At 21 locations in Amritsar alone, we will burn effigies of Bhagwant Mann. Today’s… pic.twitter.com/O2DiUBy99y— ANI (@ANI) March 5, 2025 किसान नेता ने गिरफ्तारियों की निंदा वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने किसानों की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने राज्यव्यापी विरोध का आह्वान किया। उन्होंने कहा हम करीब 18 जिलों में कार्यक्रम करेंगे। अकेले अमृतसर में 21 जगहों पर हम भगवंत मान के पुतले जलाएंगे। आज का कार्यक्रम पूरे पंजाब में सैकड़ों जगहों पर किया जाएगा। आज का कार्यक्रम किसानों के मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। हमारी मांग है कि गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को रिहा किया जाए। यह भी पढ़ें भ्रष्ट अधिकारियों के आगे नहीं झुकेगी Punjab सरकार, CM मान ने प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी

india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi

ENGLISH NEWS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here