Kisan Andolan: 13 महीने बाद पंजाब पुलिस ने खाली कराया खनौरी और शंभू बॉर्डर, डल्लेवाल सहित 700 किसान हिरासत में | Kisan Andolan: After 13 months, Punjab Police cleared Khanauri and Shambhu border, 700 farmers including Dallewal detained

Must Read

700 किसानों को लिया हिरासत में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खनौरी सीमा पर करीब 700 किसानों को हिरासत में लिया गया है। वहीं पंजाब पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर को मोहाली में हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच झड़प भी हुई।  #WATCH | पटियाला: हिरासत में लिए गए किसानों को पंजाब पुलिस बहादुरगढ़ कमांडो पुलिस ट्रेनिंग सेंटर लेकर आई। किसान नेता सरवन सिंह पंढे़र और अन्य को आज हिरासत में लिया गया है।पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को हटाया जा रहा है। सभी… pic.twitter.com/YvOLWJl5Fu— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2025 इंटरनेट सेवा की निलंबित वहीं पुलिस और किसानों के झड़प के बाद खनौरी बॉर्डर और आसपास के जिलों में इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी गई है। इसके अलावा पंजाब के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई हैं।  साजिश के तहत किसानों पर हुआ हमला पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब पुलिस द्वारा किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर कहा एक साजिश के तहत किसानों पर हमला किया जा रहा है। पंजाब ही नहीं पूरी किसानी पर बहुत बड़ा हमला होने जा रहा है। बैठक में कहा गया कि 4 मई को बात की जाएगी और पीछे से हमला कर दिया गया। रास्ता किसानों ने नहीं बल्कि सरकार ने रोका हुआ है। वे(किसान) तो दिल्ली आना चाहते हैं। जिस काले दिन से पंजाब निकलकर बाहर आया था आज फिर उसी भट्टी में किसान और पंजाब को झोंकने की तैयारी की जा रही है। #WATCH | पंजाब पुलिस ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा लगाए गए टेंट को ध्वस्त कर दिया गया। किसान यहां विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे।पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर से भी किसानों को हटाया जा रहा है। pic.twitter.com/ANBCqqCcmP— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2025 चेतावनी के बाद इलाके को खाली करा दिया पटियाला के SSP नानक सिंह ने कहा किसान लंबे समय से शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें उचित चेतावनी देने के बाद इलाके को खाली करा दिया। कुछ लोगों ने घर जाने की इच्छा जताई। इसलिए उन्हें बस में बैठाकर घर भेज दिया गया। इसके अलावा, यहां के ढांचे और वाहनों को हटाया जा रहा है। ‘किसानों ने अच्छा सहयोग किया’ उन्होंने कहा कि पूरी सड़क को साफ कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस भी अपनी कार्रवाई शुरू करेगी। जैसे ही उनकी तरफ से रास्ता खुलेगा, हाईवे पर आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी। हमें किसी भी तरह का बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि कोई विरोध नहीं हुआ। किसानों ने अच्छा सहयोग किया और वे खुद ही बसों में बैठ गए। यह भी पढ़ें आम आदमी पार्टी की लगातार बढ़ रहीं मुश्किलें, केजरीवाल-सिसोदिया के बाद अब इन पर कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi

ENGLISH NEWS

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -