Gallantray Award 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 11 मरणोपरांत सहित 93 सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है. इनमें दो कीर्ति चक्र, जिनमें एक मरणोपरांत शामिल है; 14 शौर्य चक्र, जिनमें तीन मरणोपरांत शामिल हैं. एक बार टू सेना मेडल (वीरता); 66 सेना पदक, जिनमें सात मरणोपरांत शामिल हैं; दो नौसेना पदक (वीरता) और आठ वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं.
यह घोषणा भारतीय सशस्त्र बलों और CAPF की अनुकरणीय सेवा और उनकी अद्वितीय बहादुरी को सम्मानित करने के लिए की गई है. कीर्ति चक्र अशोक चक्र के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है, जबकि शौर्य चक्र शांतिकाल का तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है.
इन पुरस्कारों में शामिल हैं: 2 कीर्ति चक्र (1 मरणोपरांत)14 शौर्य चक्र (3 मरणोपरांत)1 बार टू सेना मेडल (गैलंट्री)66 सेना मेडल (7 मरणोपरांत)2 नौसेना मेडल (गैलंट्री)8 वायु सेना मेडल (गैलंट्री)
इसके अलावा, राष्ट्रपति ने 305 रक्षा अलंकरणों को मंजूरी दी है. ये अलंकरण सशस्त्र बलों और अन्य कर्मियों के अद्वितीय साहस और समर्पण को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए जाएंगे.
30 परम विशिष्ट सेवा मेडल5 उत्तम युद्ध सेवा मेडल57 अति विशिष्ट सेवा मेडल10 युद्ध सेवा मेडल1 बार टू सेना मेडल (ड्यूटी के प्रति समर्पण)43 सेना मेडल (ड्यूटी के प्रति समर्पण)8 नौसेना मेडल (ड्यूटी के प्रति समर्पण)15 वायु सेना मेडल (ड्यूटी के प्रति समर्पण)4 बार टू विशिष्ट सेवा मेडल
वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रमुख व्यक्तित्व
कीर्ति चक्रमेजर मंजीत, पंजाब, 22 RR (सेना)नायक दिलवार खान, आर्टी, 28 RR (मरणोपरांत) (सेना)शौर्य चक्रमेजर आशीष दहिया, इंजीनियर्स, 50 RR (सेना)मेजर कुनाल, ASC, 1 RR (सेना)मेजर सतेंद्र धांकर, आर्म्ड, 4 RR (सेना)कप्तान दीपक सिंह, SIGS, 48 RR (मरणोपरांत) (सेना)सहायक कमांडेंट एशेन्थुंग किकोन, 4 असम राइफल्स (सेना)सेना मेडल (गैलंट्री)लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र भिरोरिया, 666 आर्मी एवीएन स्क्वाड्रन (सेना)मेजर रविन फौगत, 12 PARA (SF) (सेना)वायु सेना मेडल (गैलंट्री)ग्रुप कैप्टन अंकित राज सिंह, फ्लाइंग (पायलट)विंग कमांडर अक्षय सक्सेना, फ्लाइंग (पायलट)
देश सेवा और बहादुरी का प्रतीकइन पुरस्कारों का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों और केंद्रीय बलों के अदम्य साहस और देशभक्ति को मान्यता देना है. ये सम्मान उन जवानों की बहादुरी और देश सेवा के प्रति उनके अडिग समर्पण को सलाम करते हैं. भारत के वीर सपूतों का यह सम्मान हमारे देश की सुरक्षा में उनके योगदान और बलिदान की गौरवगाथा का प्रतीक है.
वीरता पुरस्कार के प्रकार और उनके महत्वभारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले वीरता पुरस्कार मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में हैं:
परमवीर चक्र: यह सर्वोच्च सैन्य सम्मान है, जो असाधारण बहादुरी और बलिदान के लिए दिया जाता है.महावीर चक्र: यह दूसरा सबसे बड़ा वीरता सम्मान है, जो युद्धक्षेत्र में वीरता के प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है.वीर चक्र: यह सम्मान भी युद्धक्षेत्र में उत्कृष्ट वीरता दिखाने के लिए दिया जाता है.इसके अलावा, शांतिकाल में अद्वितीय कार्यों के लिए अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, और शौर्य चक्र दिए जाते हैं
ये भी पढ़ें : आतंकवाद से समुद्री सुरक्षा तक, जानें PM मोदी के साथ इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की बैठक में कौन से बड़े फैसले हुए?
india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi
ENGLISH NEWS