झारखंड की 43 सीटों पर मतदान आज, 11 राज्यों की 33 सीटों पर भी होगा उपचुनाव, यहां देखें अपडेट

Must Read

Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की 43 सीटों पर बुधवार (13 नवंबर) को मतदान होगा. इसके अलावा 11 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. यही नहीं केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी वोटिंग होनी है. चुनाव आयोग के मुताबिक झारखंड की 43 सीटों पर मॉक पोल सुबह 5.30 बजे शुरू होगा, जिसके बाद मतदान शुरू होगा तो वहीं अन्य 11 राज्यों में सुबह 6 बजे से मतदान शुरू हो जाएंगे.
आइये आपको बताते हैं कि आज किन किन राज्यों में मतदान हो रहे हैं. चुनाव की पल पल की जानकारी आप एबीपी न्यूज पर ले सकते हैं. 
झारखंड में पहले चरण में इन सीटों पर हो रही है वोटिंग:
कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर.
11 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:
राज्य               सीट             शहर

राजस्थान –      7 सीटें         झुंझुनूं, रामगढ़, दौसा, देवली उनियारा, सलूंबर, चौरासी, खींवसर
बिहार-           4 सीटें         रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज, तरारी
मध्य प्रदेश-     2 सीटें         बुधनी, विजयपुर
छत्तीसगढ़-     1 सीट         रायपुर दक्षिण
पश्चिम बंगाल-  6 सीटें        सिताई, मेदिनीपुर, नैहाटी, हारोआ, तलडांगरा, मदारीहाट
असम –          5 सीटें        बेहाली, ढोलाई, सामागुड़ी, बोंगाईगांव, सिदली
कर्नाटक –      3 सीटें        चन्नपटना, शिगगांव, संदूर
सिक्किम-       2 सीटें        सोरेंग चाकुंग, नामची सिंघीथांग
गुजरात-         1 सीट        वाव
केरल-            1 सीट       चेलाक्कारा
मेघालय-         1 सीट       गैम्बर्गर

इन लोकसभा सीटों पर मतदान:

महाराष्ट्र – नांदेड़
केरल – वायनाड

कहां कहां देख सकते हैं रिजल्ट
लाइव टीवी:
एबीपी लाइव (English):
एबीपी न्यूज (हिंदी):
एबीपी नेटवर्क यूट्यूब:
आप एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट लाइव अपडेट्स देख सकते हैं.
एबीपी लाइव एक्स (ट्विटर):
एबीपी न्यूज इंस्टाग्राम:
एबीपी लाइव इंस्टाग्राम:
यह भी पढ़ें- ‘वोटों के लिए भूल गए, आपके गांव को रजाकारों ने जलाया था’, सीएम योगी ने खरगे पर साधा निशाना

india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi

ENGLISH NEWS

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -