संघर्षशील महिलाओं का सम्मान, उपलब्धियों को सराहा | city news

Must Read

हनुमानगढ़. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जंक्शन के नई खुंजा स्थित वार्ड नंबर तीन में संघर्षशील महिलाओं का सम्मान किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
संघर्षशील महिलाओं का सम्मान, उपलब्धियों को सराहा
-नई खुंजा में सम्मान समारोह का आयोजनहनुमानगढ़. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जंक्शन के नई खुंजा स्थित वार्ड नंबर तीन में संघर्षशील महिलाओं का सम्मान किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिला प्रमुख कविता मेघवाल, प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, राज्य कर अधिकारी नितिन चुघ और जिला कांग्रेस कमेटी के महा सचिव मनोज बड़सीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लेखाधिकारी नीतू चुघ और मनीषा सिंगला को उनके बेहतरीन प्रशासनिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सच्चाई बन चुका है। महिलाएं शिक्षा, खेल, राजनीति, विज्ञान और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को साबित कर रही हैं। प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। अपने माता-पिता, विद्यालय और जिले का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले की महिला अधिकारियों ने प्रशासनिक तंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। इससे यह साबित होता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज बड़सीवाल ने भी महिलाओं की उपलब्धियों को सराहते हुए कहा कि हनुमानगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में महिलाओं ने पुरुषों से आगे बढकऱ अपनी काबिलियत को सिद्ध किया है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर विशेष जोर देने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दी। एएनएम अमृता चौधरी, छात्रा तान्या बड़सीवाल, एनएम अनीता, वीना देवी विनोद,मीरा, कौशल्या देवी, रामकुमारी, माया देवी, गोशीया, ऊषा बानो, विशाखा को बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। रामस्वरूप भाटी, रवि वर्मा, मनीष सेतिया, गगन गिल, शिवराज मान, करण नायक, मयंक नायक, नितिन गर्ग, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।संबंधित खबरेंHindi News / Hanumangarh / संघर्षशील महिलाओं का सम्मान, उपलब्धियों को सराहा

india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi

ENGLISH NEWS

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -