अबकी बार जीरो बजट में लगाएंगे उत्कृष्ट मेला | city news

Must Read

आठ से दस मार्च तक लगने वाले कृषि मेले को लेकर कलक्टर ने दी जानकारी-देशभर के वैज्ञानिक यहां आकर किसानों के समक्ष आ रही चुनौतियों का निकालेंगे समाधानहनुमानगढ़. इस बार आयोजित होने वाला कृषि महोत्सव जीरो बजट में संपन्न होगा। पहले आत्मा परियोजना में किसान मेले के लिए चार लाख रुपए का बजट सरकार जारी करती थी। यह बात गुरुवार को जिला कलक्टर कानाराम ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजित कृषि महोत्सव ऐतिहासिक होगा। बाहर के वैज्ञानिक भी शिरकत करेंगे। कलक्टर ने बताया कि नहरी पानी की कमी से किसान जूझ रहे हैं। कृषि महोत्सव में किसान संवाद कार्यक्रम के जरिए किसानों को पानी के हर बूंद का महत्व बताएंगे। जैविक खेती और माइक्रो इरीगेशन पर किसानों को जागरूक करने के लिए अलग से सत्र निर्धारित किया गया है। बीटी कॉटन में कीट प्रबंधन को लेकर भी वैज्ञानिक चर्चा करेंगे। बदलती आबोहवा में किसानों के समक्ष आ रही चुनौतियों से कैसे मुकाबला किया जा सकता है, इसे लेकर भी विशेष सत्र निर्धारित किया गया है। जिला मुख्यालय के नजदीक सूरतगढ़ मार्ग पर बने टोल नाके के पास स्थित एसकेडी विश्वविद्यालय में आठ से दस मार्च तक कृषि महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। मेले में 250 से अधिक स्टार्टअप, लाइव डेमोंस्ट्रेशन की स्टॉल लगेगी। समृद्ध किसान- विकसित राजस्थान की थीम पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आदान प्रबंधन, रख-रखाव, एवं कृषक कल्याण योजना की जानकारी एक ही स्थान पर प्रदान करना है। ताकि किसान नवीन तकनीकों को अपनाकर कृषि में नवाचार कर सकें। आठ मार्च को मेला उद्घाटन के अवसर पर पंजाबी सूफी कलाकार कंवर ग्रेवाल प्रस्तुति देंगे। वहीं 9 मार्च को हास्य कलाकार ख्याली सहारण, प्लेबैक कलाकार श्रेया पालीवाल, म्यूजिकल बैंड, राजस्थानी हरयाणवी एवं पंजाबी कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। दस मार्च को मेले का समापन समारोह होगा। एसकेडी विश्वविद्यालय के निदेशक बाबूलाल जुनेजा ने बताया कि पहले हमारे किसान पूसा सहित अन्य जगहों पर लगने वाले मेले में जाते थे। इस बार हनुमानगढ़ में ऐसा मेला लगा रहे हैं, जिसमें कृषि के जानकार पूरे देश से यहां आ रहे हैं। यह जिले के लोगों के लिए गर्व की बात है। कलक्टर के प्रयासों से इस तरह के आयोजन जिले में हो रहे हैं। कलक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में कृषि संयुक्तनिदेशक डॉ. प्रमोद कुमार, आत्मा परियोजना निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र डूडी, साहबराम गोदारा, कुलवंत सिंह, राजीविका परियोजना निदेशक वैभव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

लगाएंगे पशु चौपालकृषि प्रधान जिले में पश्ुापालन को लेकर अच्छी संभावना है। इसी क्रम में कृषि मेले में उन्नत पशुओं की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। डेयरी और पशुपालन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कृषकों का सम्मान किया जाएगा। पशु चौपाल के जरिए खेती और पशुपालन के जरिए किस तरह से आमदनी बढ़ाई जा सकती है, इसे लेकर प्रेरित करेंगे।

राज सखी मेले की तैयारीजिले में आठ से 11 मार्च को राज सखी मेले का आयोजन एसकेडी विश्वविद्यालय में किया जाएगा। प्रदेश के कोने-कोने से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित अनूठे उत्पादों की प्रदर्शनी, विक्रय के लिए स्टॉल का आयोजन किया जाएगा। राजीविका परियोजना निदेशक वैभव अरोड़ा ने बताया कि राजीविका द्वारा प्रदेश की कलाओं और संस्कृति से आमजन को रूबरू करवाने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। होली के दृष्टिगत हर्बल गुलाल भी मिलेंगे।

हाइटेक बागवानी से करवाएंगे अवगतकृषि मेले में आधुनिक कृषि में ड्रोन के उपयोग का लाइव डेमो, स्मार्ट फार्मिग मॉडल के तहत नवाचार और तकनीक से भरपूर खेती के स्मार्ट समाधान, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के तहत केमिकल मुक्त खेती और प्राकृतिक पद्धतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कृषि स्टार्टअप एवं एफपीओ द्वारा नए कृषि उद्यमों और किसानों के उत्पादों की प्रस्तुति दी जाएगी। हाइटेक बागवानी के तहत आधुनिक तकनीकों से उन्नत फल-सब्जी उत्पादन, कृषि कल्याणकारी योजना के तहत सरकार की नई योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi

ENGLISH NEWS

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -