Last Updated:March 18, 2025, 11:21 ISTFisheries Scheme: बायोफ्लाक्स विधि से मत्स्य पालन करने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत₹30000 का अनुदान दिया जाएगा. एक बार लगाया गया बायोफ्लाक्स 7 साल तक चलता है. जिसमें मत्स्यपालन करके मह…और पढ़ेंX
मत्स्य पालन विभाग का बोर्ड हाइलाइट्समहिलाओं को मत्स्य पालन के लिए ₹30000 का अनुदान मिलेगा.बायोफ्लाक्स विधि से 7 साल तक मत्स्य पालन संभव.सुल्तानपुर में 500 महिलाओं का चयन किया जाएगा.सुल्तानपुर: महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तेजी से आगे बढ़ रही हैं और समाज की मुख्य धारा में आने का काम कर रही हैं. इसके लिए लगातार सरकार द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है कि उनको आर्थिक रूप से मजबूत कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके. इसी क्रम में सुल्तानपुर में अब महिलाओं को मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है और बायोफ्लाक्स विधि से मत्स्य पालन करने पर सरकार द्वारा भारी अनुदान भी दिया जा रहा है. तो आए जानते हैं कौन सी महिलाएं इसका लाभ लेने के लिए पात्र होंगी और इसमें क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे.
इस योजना के तहत मिलेगा लाभ
एनआरएलएम उपयुक्त केडी गोस्वामी ने लोकल 18 से बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सुल्तानपुर में चार ब्लाक मोतीगरपुर, कादीपुर ,अखंडनगर और पीपी कमैचा से 500 महिलाओं का चयन मत्स्य पालन के लिए किया जाएगा. जिसमें चयनित महिलाओं को मत्स्य पालन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा और अन्य सरकारी सहयोग प्रदान किया जाएगा. इसके साथ ही समूह की महिलाओं को ₹60000 अंशदान के रूप में जमा करना होगा.
इजराइल विधि से होगा मत्स्यपालन
जिन महिलाओं का चयन मत्स्य पालन के लिए किया जाएगा. उनको इजरायल की विधि बायोफ्लाक्स विधि के तहत मत्स्य पालन करना होगा. इसकी वजह यह है कि बायोफ्लाक्स विधि अधिक जगह न लेकर, कम जगह में भी मत्स्य पालन के लिए पर्याप्त है. इसके द्वारा घर की छोटी जगह में भी मत्स्य पालन किया जा सकता है.
मिलेगा इतना अनुदान
बायोफ्लाक्स विधि से मत्स्य पालन करने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ₹30000 का अनुदान दिया जाएगा. एक बार लगाया गया बायोफ्लाक्स 7 साल तक चलता है. जिसमें मत्स्यपालन करके महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं.
यहां करना होगा आवेदन यदि कोई महिला इस योजना के तहत मत्स्य पालन कर मुनाफा कमाना चाहती हैं तो उसे एनआरएलएम कार्यालय में संपर्क करना होगा या फिर अपने ब्लॉक इंचार्ज से संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकती हैं.
Location :Sultanpur,Uttar PradeshFirst Published :March 18, 2025, 11:21 ISThomebusinessमहिलाएं इस योजना से शुरू करें खुद का व्यवसाय, घर बैठे होगी बंपर कमाई
stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news
English News