इंदौर एयरपोर्ट पर समर सीजन में दो दर्जन उड़ानों का बदलेगा समय, रनवे सुधार के लिए अप्रैल से आठ घंटे उड़ाने रहेगी उड़ाने बंद

Must Read

कुल 14 उड़ानों इससे प्रभावित होगी, इसमें चार उड़ाने बंद होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि रवने सुधार का कार्य नियमित प्रक्रिया है। यह काम जल्द पूर्ण करने के लिए कार्य का समय बढ़ाया जा रहा है।By Arvind Dubey Publish Date: Sat, 08 Mar 2025 02:07:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Mar 2025 02:07:19 PM (IST)नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर रनवे सुधार का कार्य किया जा रहा है। फरवरी से शुरू हुआ सुधार कार्य अभी रात्रि में छह घंटे किया जा रहा है। इस दौरान उड़ानों का संचालन पूरी तरह से बंद किया गया है।अप्रैल से सुधार कार्य का समय आठ घंटे किया जा रहा है, इसलिए रात्रि से अल सुबह तक एक दर्जन से अधिक उड़ानें प्रभावित होगी। कई उड़ाने नए समय पर संचालित होगी, तो कई का संचालन बंद होगा।एयरलाइन्स को दी जा चुका जानकारी इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे सुधार के कार्य अभी रात्रि 12 से सुबह 6 बजे तक किया जा रहा है। इसके लिए विंटर सीजन में रात्रि की उड़ानों को बंद किया गया था। यह काम पहले जनवरी से शुरू होना था, लेकिन फरवरी में शुरू हो सका। अब जल्द कार्य करने के लिए काम के समय को बढ़ाया जा रहा है। एक अप्रैल से रात्रि 10.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक सुधार कार्य होगा। नए समय की जानकारी पहले ही एयरपोर्ट प्रबंधन ने एयरलाइंस कंपनियों को दे दी थी। इसके अनुसार 30 मार्च से लागू होने वाले समर सीजन में विमान कपंनियों ने अपने शेड्यूल में परिवर्तन किया है। इससे सुबह 6 से 6.30 के बीच चार उड़ाने और रात्रि 10.30 से 12 बजे तक संचालित दस उड़ाने प्रभावित होगी। एक साल का लगेगा समय एयरपोर्ट रनवे सुधार का कार्य नियमित प्रक्रिया है। इंदौर एयरपोर्ट पर यह कार्य इसी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। 15 फरवरी से इंदौर एयरपोर्ट के 2750 मीटर लंबे रनवे पर बिछी डामर की परत को हटाकर नई परत बिछाने का काम शुरू किया गया है। यह कार्य एक साल तक चलेगा और चार से पांच इंच मोटी डामर बिछाने के बाद साइड में साइनेज और लाइट्स लगाए जाएंगे। यह काम 25 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होगा।यह उड़ाने होंगी प्रभावित रनवे सुधार के कारण इंदौर जाने वाली सुबह 6 बजे की लखनऊ, 6.10 की बेंगलुरु, 6.20 बजे की जयपुर उड़ान और सुबह 6.10 बजे पुणे से इंदौर आने वाली उड़ान प्रभावित होगी। 30 अप्रैल से पुणे उड़ान इंदौर 6.35 बजे आएगी। वहीं अन्य उड़ानों का भी समय बचेगा।इंदौर से रात्रि जाने वाली उड़ाने भी प्रभावित होगी और रात्रि 10.55 बजे की मुंबई, 11.10 बजे की दिल्ली, 11.50 बजे की पुणे एवं 11.55 बजे की शारजाह उडा़न का समय बदलेगा। रात्रि में 10.30 के बाद इंदौर आने वाली शारजाह, दिल्ली, मुंबई की उड़ान का समय बदलेगा और वही जयपुर, लखनऊ और बेंगलुरु की उडा़न बंद होगी।

#इदर #एयरपरट #पर #समर #सजन #म #द #दरजन #उडन #क #बदलग #समय #रनव #सधर #क #लए #अपरल #स #आठ #घट #उडन #रहग #उडन #बद

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -