Gold Rate Today: सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीदने का है मन, तो पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के भाव

spot_img

Must Read

1 जून को मुंबई सहित प्रमुख बाजारों में चांदी के दाम 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहे। वैश्विक व्यापारिक अनिश्चितताओं और महंगाई के बीच निवेशकों ने सतर्कता बरतते हुए चांदी को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में अपनाया है। बाजार की निगाहें अब आगामी वैश्विक नीतियों पर हैं।By Anurag Mishra Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 04:09:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Jun 2025 06:08:28 PM (IST)रविवार को सोने के भाव में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। (फाइल फोटो)बिजनेस डेस्क, इंदौर। 1 जून रविवार को मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। एक हफ्ते की गिरावट के बाद आज बाजार में स्थिरता बनी रही। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 97,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिका रहा। वहीं, चांदी की कीमत 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। फेड की अगली चाल पर निगाह गत सप्ताह सोने की कीमतों में लगातार पांच दिनों की गिरावट देखी गई, जिसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर में मामूली मजबूती रही। डॉलर मजबूत होने पर आमतौर पर सोने की कीमतों पर दबाव आता है, क्योंकि निवेशक अन्य विकल्पों की ओर रुख करते हैं। अब निवेशकों की निगाहें आगामी अमेरिकी महंगाई रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर अगली रणनीति का संकेत मिल सकता है। देशभर में सोने के दाम दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, गुरुग्राम: 22 कैरेट – ₹89,350, 24 कैरेट – ₹97,460 प्रति 10 ग्राम अहमदाबाद, पटना: 22 कैरेट – ₹89,250, 24 कैरेट – ₹97,360 प्रति 10 ग्राम मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता: 22 कैरेट – ₹89,200, 24 कैरेट – ₹97,310 प्रति 10 ग्राम निवेशकों का रुझान अब भी सोना-चांदी की ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक नीतियों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर प्रस्तावित टैरिफ निर्णय को 9 जुलाई तक टाल दिया है। उन्होंने भारत के साथ व्यापार वार्ता में प्रगति का दावा किया है, जबकि चीन पर समझौते तोड़ने का आरोप लगाया है। इस माहौल में निवेशक अब भी सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश विकल्प मानते हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक आर्थिक तनाव और बढ़ता है, तो इन कीमती धातुओं की कीमतों में फिर से तेजी आ सकती है।

#Gold #Rate #Today #सनचद #क #जवलर #खरदन #क #ह #मन #त #पढ #करट #गलड #क #भव

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -