RTI में पति का अजीब सवाल ‘पत्नी ने कहां लगाया पैसा, कितनी है वैल्यू?’

Must Read

Last Updated:July 11, 2025, 19:12 ISTSEBI को अजीब RTI सवाल मिल रहे हैं, जैसे पति ने पत्नी के वित्तीय पोर्टफोलियो की जानकारी मांगी. आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसे सिर्फ 1 या 2 लोग नहीं है जो इस तरह के सवाल पूछ रहे हैं बल्कि कई है. आइए इन मामलों के ब…और पढ़ेंहाइलाइट्सRTI का सही उपयोग जरूरी है, दुरुपयोग नहीं.SEBI को अजीब RTI सवाल मिल रहे हैं.SEBI ने बताया कि ये जानकारी उनके पास नहीं है.

राइट टू इन्फॉर्मेशन (RTI) कानून का मकसद था जनता को ट्रांसररेंसी देना, लेकिन अब इसके अंदर अजीब तरह के सवाल भी लोग पूछने लगे हैं। हाल ही में SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) को ऐसे कई अजीब आरटीआई मिल रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे और ये भी सोचेंगे कि भला लोग ऐसे सवाल कैसे पूछ लेते हैं.

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. इस मामले में एक पति ने अपनी पत्नी के वित्तीय पोर्टफोलियो की पूरी जानकारी मांगी उसने पूछा कि क्या उसकी पत्नी का डिमैट अकाउंट है, अगर है तो कितने, ट्रेडिंग अकाउंट में क्या निवेश हुआ, म्यूचुअल फंडों की जानकारी, डिविडेंड, कैपिटल गेन्स और एफडीआर से जुड़ी जानकारी भी दे दी जाए.

SEBI के अधिकारी भी इन सवालों से हैरान हो गए और पति को इन सवालों के जवाब में सिर्फ यही बताया गया कि ये सब जानकारी उनके पास मौजूद नहीं है. बाद में पति ने फिर अपील की, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया.

किन्हें कहा जाता है ‘RTI फ्रीक्वेंट फाइलर’? 

दूसरा उदाहरण भी ऐसा ही अनोखा है. एक RTI जिसमें SEBI कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने के तरीके पूछे गए. ये टूल सूचना हासिल करने के लिए है, शिकायत दर्ज करने का तरीका जानने के लिए नहीं है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग तो नियमित रूप से RTI दर्ज कर यहीं सब लिख रहे हैं उन्हें ‘RTI फ्रीक्वेंट फाइलर’ कहा जाता है।

SEBI ने दी ये जानकारी 

एक ऐसा शख्स था जिसने कई कंपनियों के IPO के लिए SEBI की NOC की मांग लगातार करता रहा. उसने Belrise Industries, Ather Energy, HDFC AMC, Tech Mahindra जैसे कई नाम लिए आखिरकार SEBI ने उसे बताया कि ऐसी जानकारी उनके पास नहीं होती. SEBI ने यह भी स्पष्ट किया कि लगातार ऐसी बेबुनियाद जानकारी आरटीआई को भेजना RTI कानून के दुरुपयोग के अधिकारिक संकेत जैसा है.

300 से 800 अपीलें भी दर्ज करते हैं लोग

रिपोर्ट की मानें तो पिछले दो साल में SEBI को हर महीने 150 से 300 RTI मिलते रहे हैं लगभग 6,500 से 17,000 सवाल हर महीने, और इसके साथ 300 से 800 अपीलें भी दर्ज होती रही हैं. कई मामलों में लोग शिकायत भरने की जगह RTI का सहारा लेते हैं, जबकि SEBI इसके लिए SCORES पोर्टल की सलाह देता है. पूर्व मुख्‍य सूचना आयुक्त शैलेश गांधी का कहना है कि RTI कानून जनता को जानकारी लेने का अधिकार देता है, लेकिन इसका प्रयोग पर्सनल या गैरजरूरी मामलों के लिए नहीं होना चाहिए. “नागरिक देश की संपत्ति के मालिक हैं, और उन्हें अपनी जानकारी का हक है, लेकिन गोपनीयता, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी जैसी जगहों पर कानून ने सीमा तय की है.”

आरटीआई विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर परिणाम के लिए RTI में सही सवाल पूछे जाएं. निजी जानकारी मांगने या सार्वजनिक जानकारी के लिए झूठे आरोप लगाने वाले सवाल अक्सर खारिज हो जाते हैं. इससे जाहिर है कि SEBI जैसे नियामक संस्था तक भी अब अजीबोगरीब RTI पहुंच रहे हैं. सही दिशा में जानकारी के लिए यह बेहद जरूरी है, लेकिन इसका दुरुपयोग करना साबित हो सकता है. अगर आपको सचमुच कोई जानकारी चाहिए, तो पहले यह सुनिश्चित करें कि जानकारी किस विभाग के पास है, और सवाल उस पर ही केंद्रित हों.

Location :New Delhi,DelhihomebusinessRTI में पति का अजीब सवाल ‘पत्नी ने कहां लगाया पैसा, कितनी है वैल्यू?’

stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -