Mutual Funds: 5 साल में 21% से ज्यादा रिटर्न! ये हैं टॉप परफॉर्मिंग लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स, किन्हें करना चाहिए निवेश

Must Read

Top 5 Large Cap Mutual Funds: देश में म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. खासतौर पर वे निवेशक, जो शेयर बाजार में सीधे निवेश का जोखिम नहीं उठाना चाहते, उनके लिए म्यूचुअल फंड एक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प बनकर उभरा है. म्यूचुअल फंड की बात करें तो इक्विटी फंड के तहत लार्ज कैप फंड्स को सबसे ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है. यह फंड देश की टॉप कंपनियों में निवेश करते हैं, जिनकी बाजार में स्थिर स्थिति और लंबा ट्रैक रिकॉर्ड होता है. यही वजह है कि ये फंड बाजार के उतार-चढ़ाव को बेहतर ढंग से झेल सकते हैं.अगर आप एक कम जोखिम पसंद करने वाले निवेशक हैं और स्थिर रिटर्न की तलाश में हैं, तो लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. ये न केवल आपके पैसे को बाजार के जोखिम से काफी हद तक सुरक्षित रखते हैं, बल्कि लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता भी रखते हैं. कुछ लार्ज कैप म्यूचुअल फंड स्कीम्स में पिछले 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. आइए जानते हैं उन 5 म्यूचुअल फंड के बारे में, जिन्होंने 5 साल में अपने निवेशकों को दमदार रिटर्न दिया है.

लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स                      5 साल में रिटर्न

Nippon India Large Cap Fund              27.19 फीसदी
ICICI Prudential Large Cap Fund          24.25 फीसदी
HDFC Large Cap Fund                         23.63 फीसदी
ABSL Frontline Equity Fund                 22.46 फीसदी
Kotak Bluechip Fund                            21.98 फीसदी
Tata Large Cap Fund                            21.91 फीसदी
SBI Blue Chip Fund                              21.81 फीसदी
Invesco India Large Cap Fund              21.75 फीसदी
DSP Large Cap Fund                            21.53 फीसदी
Edelweiss Large Cap Fund                   21.39 फीसदी
Baroda BNP Paribas Large Cap Fund   21.02 फीसदी

(Disclaimer: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन है. अगर आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए OXBIG NEWS NETWORK जिम्मेदार नहीं होगा.)

stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -