रेलयात्रियों सावधान!…रेलवे ने कई ट्रेनों के रुटों में किया बदलाव

Must Read

Trains Cancelled In  Jodhpur: जोधपुर उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. इस कारण 21 जुलाई से 29 जुलाई 2025 के बीच कई ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी और कुछ के मार्ग परिवर्तित होंगे. मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी.

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)1.गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक रद्द रहेगी.

2.गाडी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 21.07.25 से 29.07.25 तक रद्द रहेगी.

3.गाडी संख्या 12464, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 24.07.25 को रद्द रहेगी.

4.गाडी संख्या 22464, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 26.07.25 को रद्द रहेगी.

5.गाडी संख्या 22463, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 25.07.25 व 27.07.25 का रद्द रहेगी.

6.गाडी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 20.07.25 से 27.08.25 तक रद्द रहेगी.

7.गाडी संख्या 22482, दिल्ली सराय- जोधपुर रेलसेवा दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक रद्द रहेगी.

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12323, हावडा-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 22.07.25 व 25.07.25 को हावडा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेलनगर होकर संचालित होगी.

2. गाडी संख्या 14088, जैसलमेर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 26.07.25 व 27.07.25 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी.

3. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी.

4. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 26.07.25 व 27.07.25 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर होकर संचालित होगी.

5. गाडी संख्या 15624, कामाख्या-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 25.07.25 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी.

6. गाडी संख्या 20488, दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 22.07.25 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी.

यह भी पढ़ें:

अजमेर में बिछेगा 34 नई सड़कों का जाल, सरकार खर्च करेगी 10 करोड़, जानें किन इलाकों की होने जा रही है कायापलट

stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -