दुनिया का सबसे बड़ा दानवीर ये भारतीय परिवार, अब तक कर चुके 8 लाख करोड़ का दान

Must Read

Last Updated:March 02, 2025, 06:37 ISTWorld’s Biggest Donor Family: दुनिया के सबसे बड़े दानवीर के तौर पर टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा को जाना जाता है, जिन्होंने ट्रस्ट के जरिए अरबों रुपये का दान दिया है.हाइलाइट्सजमशेदजी टाटा और फैमिली ने 8 लाख करोड़ रुपये का दान दिया.टाटा ट्रस्ट आज भी परोपकारी कार्यों में सक्रिय है.शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में दान की परंपरा जारी रखे हुए है.World’s Biggest Donor: भारत का सबसे बड़ा दानवीर कर्ण को कहा जाता है, लेकिन कर्ण महाभारत काल के दानी हैं. भारत में कलयुग और आधुनिक युग का सबसे बड़ा दानी एक मशहूर उद्योगपति और उनका परिवार है, जिसने 8 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम दान कर दी है. इस उदार उद्योगपति ने ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्व में अपनी पहचान बनाई है. यह दान दाता टाटा समूह के फाउंडर जमशेदजी टाटा हैं, जिन्होंने भारत के सबसे बड़ी व्यावसायिक समूह की स्थापना की. दुनिया के सबसे बड़े दानदाताओं की लिस्ट में शामिल जमशेदजी टाटा ने अपने जीवनकाल में परोपकारी कार्यों के लिए बहुत दान दिया है, और आज भी टाटा ट्रस्ट के जरिए दान देने की यह गौरवशाली परंपरा जारी है. डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, जमशेदजी टाटा व उनके ट्रस्ट ने विभिन्न कारणों से 829734 करोड़ रुपये का दान दिया है.

जमशेदजी टाटा को विजनरी उद्योगपति और ‘भारतीय उद्योग का पिता’कहा जाता है. उन्होंने अपने परोपकारी प्रयासों से भारत के लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी है. खास बात है कि परोपकारी कार्यों के लिए टाटा समूह की ओर से दान देने की यह परंपरा आज भी टाटा संस के जरिए जारी है.

बड़े उद्योगपति, उससे बड़े दानवीर

जमशेदजी टाटा ने व्यापार के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को प्रतिबद्धता के साथ निभाया, और आज भी टाटा समूह के मूल्यों में यह देखने को मिलता है. जमशेदजी टाटा ने अपने जीवनकाल में शिक्षा और स्वास्थ्य पर बहुत दान दिया. 1892 में, उन्होंने जेएन टाटा एंडोमेंट की स्थापना की, जो भारतीय छात्रों को विदेश में हायर एजुकेशन के लिए स्कॉलरशिप देता है. इस पहल से पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन और वैज्ञानिक राजा रमन्ना समेत 200 से लोगों को मदद मिली.

जमशेदजी टाटा ने बेंगलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की स्थापना के लिए काफी दान दिया. इस संस्थान ने भारत के वैज्ञानिकों को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बड़ा सहयोग किया है. टाटा संस, जो टाटा ग्रुप की इन्वेस्टमेंट होल्डिंग और प्रमोटर कंपनी है, इसके पास टाटा समूह की सभी कंपनियों की 66 फीसदी हिस्सेदारी है.

टाटा संस के तहत 2 अहम ट्रस्ट संचालित होते हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण समेत अन्य क्षेत्रों में दान देते हैं. जमशेदजी टाटा के नक्शे कदम पर चलते हुए उनके बेटे दोराबजी टाटा और रतनजी टाटा ने भी दान देने का यह सिलसिला आगे बढ़ाया.
Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :March 02, 2025, 06:37 ISThomebusinessदुनिया का सबसे बड़ा दानवीर ये भारतीय परिवार, अब तक कर चुके 8 लाख करोड़ का दान

stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -