दुनिया के 50% फास्ट पेमेंट्स अकेले भारत में, Rising Bharat Summit में बोले अमिताभ कांत

Must Read

Last Updated:April 08, 2025, 16:24 ISTअमिताभ कांत ने राइजिंग भारत समिट में कहा कि भारत डिजिटल पेमेंट्स में दुनिया में सबसे आगे है, 50% फास्ट पेमेंट्स भारत में होते हैं. एक दशक पहले भारत कमजोर 5 में था, अब शीर्ष 5 में है.अमिताभ कांत नीति आयोग के पूर्व सीईओ हैं. हाइलाइट्सदुनिया के 50% फास्ट पेमेंट्स भारत में होते हैं.अमिताभ कांत ने राइजिंग भारत समिट में यह जानकारी दी.एक दशक में भारत शीर्ष 5 डिजिटल पेमेंट्स देशों में शामिल हुआ.Rising Bharat Summit: जी-20 में भारत के शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने भारत को डिजिटल पेमेंट्स के मामले में दुनिया में सबसे आगे बताया है. उन्होंने न्यूज18 के राइजिंग भारत समिट में बोलते हुए कहा कि दुनिया के फास्ट पेमेंट्स का 50 फीसदी अकेले भारत में होता है. बकौल कांत, “आज से एक दशक पहले भारत कमजोर 5 में गिना जाता था. लेकिन आज हम शीर्ष 5 में हैं. हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर कई काम किए हैं. पिछले कुछ सालों में कई इनोवेशन किए गए हैं. दुनिया के 50 फीसदी फास्ट पेमेंट्स आज भारत में होते हैं जबकि मात्र 20 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है.

उन्होंने यहां देश के स्टार्टअप्स की भी तारीफ की. कांत ने कहा कि आज भारत के स्टार्टअप्स दुनिया की बड़ी कंपनियों के साथ मुकाबला कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “हम इकलौते देश हैं जहां गूगल पे का मुकाबला फोन पे कर रही है, जहां अमेजन पे का मुकाबला पेटीएम कर रही है, और किसी देश ऐसा नहीं कर पाया है.” उन्होंने कहा कि आज भारत में पेमेंट्स, क्रेडिट, स्टॉक मार्केट और इंश्योरेंस सब कुछ 30 सेकेंड्स से 1 मिनट के अंदर हो जाता है. उन्होंने कहा कि भारत के नए स्टार्टअप्स ने बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने अपनी बात कहते हुए पॉप्युलर ऐप्स गो डिजिट, जेरोधा व ग्रो जैसी ऐप्स का भी जिक्र किया.

स्टार्टअप्स की संख्या में तेज उछालकांत ने कहा कि 2016 में भारत में केवल 156 स्टार्टअप्स थे और आज इनकी संख्या बढ़कर 1.61 लाख हो गई है. इसमें से 150 यूनिकॉर्न्स हैं. उन्होंने स्टार्टअप्स की फेल्यर रेट पर भी अपनी बात रखी. जब उनसे पूछा गया कि भारत में स्टार्टअप्स के फेल होने की दर का सबसे ज्यादा होना भी एक सच्चाई है, इस पर वह क्या कहेंगे तो कांत ने कहा कि स्टार्टअप्स फेल होते हैं यह आम बात है. उन्होंने कहा कि यूएस-यूके दुनिया में हर जगह स्टार्टअप्स फेल होते हैं. उन्होंने कहा कि एक भी सफलता कई असफलताओं से बड़ी है.

गोयल ने की थी आलोचनाअमिताभ कांत का स्टार्टअप वाला बयान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान के बिलकुल उलट है जो उन्होंने कुछ दिन पहले स्टार्टअप महाकुंभ में दिया था. गोयल ने कहा था कि भारत में केवल डिलीवरी स्टार्टअप बन रहे हैं. उन्होंने कहा था कि ये स्टार्टअप्स देश में सस्ता श्रम अधिक बढ़ा रहे हैं. उनके इस बयान की जेप्टो के को-फाउंडर आदित पलीचा ने आलोचना भी की थी.
Location :New Delhi,DelhiFirst Published :April 08, 2025, 15:54 ISThomebusinessदुनिया के 50% फास्ट पेमेंट्स अकेले भारत में, Rising Bharat में बोले कांत

stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -