Last Updated:February 25, 2025, 12:38 ISTTata Sons History: टाटा संस, टाटा ग्रुप की कंपनियों के लिए संरक्षक जैसा है. दरअसल, यह टाटा समूह की प्रमुख होल्डिंग कंपनी है.हाइलाइट्सटाटा संस, टाटा समूह की प्रमुख होल्डिंग कंपनी है.टाटा संस की स्थापना 1917 में हुई थी.टाटा समूह की कंपनियाँ 150 देशों को उत्पाद और सेवाएँ निर्यात करती हैं.Tata Sons History: लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर अब विराम लग गया और टाटा सन्स के आईपीओ के आने आने का रास्ता साफ हो गया है. बेशक आप टाटा ग्रुप का नाम सुनकर इसके आईपीओ में पैसा जरूर लगाएंगे, लेकिन उससे पहले यह भी जानना चाहेंगे कि आखिर टाटा संस क्या काम करता है और इसकी कमाई कैसे होती है. टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी और टाटा टेक्नोलॉजी समेत इस ग्रुप की कई कंपनियों के बिजनेस के बारे में लोगों को पता है लेकिन टाटा संस के कामकाज और कमाई के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं. आइये आपको बताते हैं टाटा ग्रुप में टाटा सन्स की क्या भूमिका और काम है..
क्या है टाटा संस?
टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड, टाटा समूह की प्रमुख होल्डिंग कंपनी है. दूसरे शब्दों में कहें तो टाटा संस, टाटा ग्रुप कंपनियों की प्रमोटर है. टाटा संस इक्विटी शेयर कैपिटल का 66% हिस्सा परोपकारी ट्रस्ट के पास है, जो शिक्षा, हेल्थ, और कला व संस्कृति के लिए काम करते हैं. इनमें सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट शामिल हैं.
कब हुई टाटा संस की स्थापना
साल 1868 में जमशेद जी टाटा ने जहां टाटा ग्रुप की शुरुआत की थी, वहीं ट्रे़डिंग कंपनी के तौर पर टाटा संस की स्थापना 1917 में की गई थी. टाटा संस का हेडक्वार्टर मुंबई में है. टाटा संस की गवर्नेंस पॉलिसी और फिलोस्फी निष्पक्ष, पारदर्शी, जवाबदेह और नैतिक प्रबंधन सुनिश्चित करना है. टाटा संस के मूल्यों में ईमानदारी, जिम्मेदारी, उत्कृष्टता, और एकता शामिल है.
टाटा संस, टाटा समूह की इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी है. उधर टाटा समूह में सात अलग-अलग व्यावसायिक क्षेत्रों में 100 से ज्यादा कंपनियाँ काम कर रही हैं. इनमें कम्युनिकेशन, आईटी, इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट, सर्विसेज, एनर्जी, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और केमिकल कंपनियां शामिल हैं. टाटा समूह का ऑपरेशन 6 महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में है. टाटा ग्रुप की कंपनियाँ 150 देशों को उत्पाद और सेवाएँ निर्यात करती हैं. खास बात है कि टाटा ग्रुप की कंपनियाँ दुनिया भर में 600,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती हैं.
ये हैं टाटा ग्रुप की कंपनियां
टाटा ग्रुप की कंपनियों में इंडियन होटल्स, टाटा केमिकल, टाटा कम्युनिकेशन, टीसीएस, टाटा एलेक्सी, टाटा ग्लोबल बेवरेज, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा स्टील, टाइटन, ट्रेंट और वोल्टास हैं.
Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :February 25, 2025, 12:38 ISThomebusinessटाटा ग्रुप की ताकत है ‘टाटा संस’, क्या है कमाई का अहम जरिया
stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news
English News