Sharda Sinha Net Worth: पद्म भूषण से सम्मानित बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाए गीत और मधुर आवाज हमेशा हमारे बीच रहेगी. लंबी बीमारी के बाद शारदा सिन्हा का निधन हो गया. पिछले 4 दशकों में शारदा सिन्हा ने अपने लोकगीतों से करोड़ों लोगों का मन मोह लिया. शारदा सिन्हा के लाखों फैन्स के मन में सवाल है कि आखिर वे अपने पीछे संगीत के अलावा और क्या छोड़कर गईं. मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की संपत्ति को लेकर कोई स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी नहीं है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 16-42 करोड़ के बीच बताई जाती है. उनकी 2 संतानें, बेटी वंदना और बेटा अंशुमान सिन्हा हैं.
छठ गीत से मिली बेशुमार शोहरत
बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा, मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती थीं. उनके गाए ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ काफी लोकप्रिय हैं. शारदा सिन्हा के छठ गीत सुनते ही लोग भावुक हो जाते हैं. देश ही नहीं बल्कि शारदा सिन्हा के लोक गीत दुनियाभर में काफी मशहूर हैं.
बॉलीवुड फिल्मों में भी गाए गाने
शारदा सिन्हा ने लोकगीतों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गाए हैं. इनमें हम आपके हैं कौन और मैंने प्यार किया जैसी फिल्मों के सॉन्ग शामिल हैं. शारदा सिन्हा को साल 1991 में पद्मश्री और साल 2018 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था. 1 अक्टूबर 1952 को जन्मी शारदा सिन्हा ने साल 1980 में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी.
एम्स में भर्ती होने के बाद शारदा सिन्हा का एक ऑडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था. उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने मां के ऑडियो सॉन्ग को जारी किया. इस गीत के बोल हैं- दुखवा मिटाईं छठी मइया….रउए आसरा हमार…सबके पुरवेली मनसा…हमरो सुनलीं पुकार.
Tags: Bihar Chhath Puja, High net worth individualsFIRST PUBLISHED : November 6, 2024, 09:45 IST
stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news
English News