बनी रहेगी भारत की रफ्तार, संयुक्त राष्ट्र ने लगा दी मुहर, बताया कितनी तेजी से बढ़ेगी इकोनॉमी

Must Read

Last Updated:April 16, 2025, 22:25 ISTसंयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.5% की दर से बढ़ेगी, जिससे वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनी रहेगी. सरकारी खर्च और सस्ती ब्याज दरें इस वृद्धि को समर…और पढ़ेंहाइलाइट्सभारत की अर्थव्यवस्था 2025 में 6.5% की दर से बढ़ेगी.भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा.दक्षिण एशिया की विकास दर 2025 में 5.6% रहने की संभावना.नई दिल्ली. वैश्विक मंदी की आशंका और बढ़ते व्यापार तनावों के बीच संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट में भारत के लिए राहत भरी खबर आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.5% की दर से बढ़ सकती है, जो उसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनाए रखेगी.

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास संगठन (UNCTAD) ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट ‘Trade and Development Report Update 2025’ में कहा कि 2025 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि घटकर सिर्फ 2.3% रह सकती है. इसका मुख्य कारण है दुनिया भर में बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता, व्यापार नीति में बदलाव और वित्तीय अस्थिरता.

भारत के विकास की ताकत: सरकारी खर्च और सस्ती ब्याज दरेंरिपोर्ट में कहा गया कि भारत में आर्थिक ग्रोथ जारी रहेगी क्योंकि सरकार सार्वजनिक खर्च को बढ़ा रही है और रिज़र्व बैंक ने फरवरी में रेपो रेट में 0.25% की कटौती की है. इससे न केवल घरेलू खपत को सहारा मिलेगा, बल्कि निजी निवेश में भी उछाल आने की उम्मीद है. हालांकि 2024 के 6.9% के मुकाबले 2025 में विकास दर थोड़ी कम होगी, लेकिन भारत की स्थिति फिर भी मज़बूत बनी रहेगी.

दक्षिण एशिया को भी मिलेगी राहतUNCTAD के अनुसार, पूरे दक्षिण एशिया में 2025 की विकास दर 5.6% रहने की संभावना है. इसकी वजह है महंगाई में कमी और नरम मौद्रिक नीतियां, जिससे अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा. हालांकि कुछ देश जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका भारी कर्ज और महंगे खाद्य पदार्थों के चलते दबाव में रह सकते हैं.

UN की सलाह: वैश्विक सहयोग और संवाद जरूरीUNCTAD ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को मंदी से बचाने के लिए देशों के बीच नीतियों का बेहतर समन्वय, पारदर्शी व्यापार समझौते और आपसी सहयोग जरूरी है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि व्यापार तनाव और अस्थिर नीतियों से निवेश की गति धीमी हो रही है, जिससे नौकरियों पर असर पड़ रहा है.
Location :New Delhi,DelhiFirst Published :April 16, 2025, 22:25 ISThomebusinessबनी रहेगी भारत की रफ्तार, संयुक्त राष्ट्र ने लगाई मुहर, बताई इकोनॉमी की स्पीड

stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -