Last Updated:February 28, 2025, 11:20 ISTSEBI Chairman, IAS Tuhin Kant Pandey: तुहिन कांत पांडेय को SEBI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वे 38 साल के प्रशासनिक सेवा के अनुभव के साथ ओडिशा कैडर के रिटायर्ड आईएएस हैं.तुहिन कांत पांडेय काफी पढ़े लिखे ह…और पढ़ेंSuccess Story, Tuhin Kanta Pandey, New SEBI Chief: नए सेबी चीफ तुहिन कांत पांडेय की पढ़ाई लिखाई. हाइलाइट्सतुहिन कांत पांडेय बने SEBI के नए अध्यक्ष.पांडेय के पास 38 साल का प्रशासनिक अनुभव है.उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से MA और लंदन से MBA किया.SEBI Chairman, IAS Tuhin Kant Pandey: तुहिन कांत पांडेय को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पांडेय ओडिश कैडर के रिटायर्ड आईएएस हैं. तुहिन कांत पांडेय की कहानी भी काफी दिलचस्प है. 38 साल के प्रशासनिक सेवा की नौकरी में तुहिन कांत पांडेय कई अहम पदों पर रहे और कई मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे. वे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टीम का अहम हिस्सा रह चुके हैं. आइए आपको बताते हैं तुहिन कांत पांडेय की पूरी कहानी…
Tuhin Kanta Pandey SEBI New Chief: 8 जुलाई 1965 को जन्में तुहिन कान्त पांडेय मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं. उनकी पढ़ाई लिखाई यहीं से हुई. तुहिन कान्त पांडेय ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से इकोनॉमिक्स में मास्टर मास्टर डिग्री की. उसके बाद उन्होंने उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट में MBA किया. इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और वर्ष 1986 में आईएएस के रूप में सेलेक्ट हुए. तुहिन कांत पांडेय को एक साल की ट्रेनिंग के बाद 1987 में ओडिशा कैडर का आईएएस बनाया गया.
Tuhin Kanta Pandey IAS Story: कलेक्टर से लेकर कई पदों पर रहे तुहिन कांत पांडेय ने अपने प्रशासनिक सेवा के करियर की शुरूआत ओडिशा से की. वह संभलपुर डिस्ट्रिक्ट के जिलाधिकारी भी रहे. इसके अलावा उन्होंने ओडिशा सरकार में कई अहम पदों पर भी रहे. उन्होंने स्वास्थ्य, परिवहन, वाणिज्य कर और वित्त विभागों में प्रशासनिक प्रमुख के रूप में सेवाएं दीं. वे ओडिशा राज्य वित्त निगम के कार्यकारी निदेशक और ओडिशा स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक भी रहे. वह 2016 तक ओडिशा सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव भी रहे.
केंद्र सरकार के मंत्रालयों में भी रही तैनाती ओडिशा के बाद आईएएस तुहिन कांत पांडेय केंद्र सरकार में डेप्युटेशन पर रहे. यहां उन्होंने वाणिज्य मंत्रालय, नीति आयोग (तब योजना आयोग), कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT), और सार्वजनिक उद्यम विभाग (DPE) जैसे विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्हें 24 अक्टूबर 2019 को निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM)का सचिव नियुक्त किया गया और वह इस पद पर पांच वर्षों से अधिक समय तक रहे. बाद में वह वित्त मंत्रालय के सचिव भी रहे. अपने कार्यकाल में उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)को शेयर बाजार में लाने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की लंबित बिक्री को भी सफलतापूर्वक पूरा किया. इस तरह वह लगातार 38 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहे. अब उन्हें भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वह SEBI की पहली महिला अध्यक्ष माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे.
First Published :February 28, 2025, 11:00 ISThomecareerइकोनॉमिक्स में MA, लंदन से MBA, UPSC पास कर बने IAS, अब मिली SEBI की कमान
stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news
English News