न्यू रिजीम में 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री: NDA के सहयोगी नीतीश को 59 हजार करोड़, नायडू को 15 हजार करोड़; बजट की 10 बड़ी बातें

Must Read

नई दिल्ली3 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लगातार सातवीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। 1 घंटे 23 मिनट के भाषण में उनका फोकस शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं पर रहा। इसके अलावा नीतीश कुमार के बिहार और चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश पर केंद्र सरकार मेहरबान रही।

बजट में नई टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है। यानी उन्हें 17.5 हजार रुपए का फायदा हुआ है। पहली नौकरी वाले जिनकी सैलरी 1 लाख रुपए से कम होगी, उन्हें सरकार अधिकतम 15 हजार रुपए तीन किश्तों में देगी।

मोदी सरकार 3.0 बिहार के CM नीतीश कुमार की JDU और आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू की TDP के भरोसे केंद्र में सत्ता चला रही है। वित्त मंत्री ने बिहार में इंफ्रा और अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए 58 हजार 900 करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की।

बजट की 10 बड़ी बातें

1. न्यू टैक्स रिजीम में राहत: टैक्स रिजीम के तहत अब 3 लाख से 7 लाख रुपए की आय पर 5% के हिसाब से टैक्स देना होगा। पहले ये 6 लाख तक था। न्यू टैक्स रिजीम के अन्य स्लैब में भी बदलाव किया गया है। इन दोनों बदलावों से टैक्सपेयर्स को 17,500 रुपए तक का फायदा होगा। हालांकि, पुराने टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

2. बजट में क्या सस्ता, क्या महंगा हुआ: कैंसर दवा, सोना-चांदी, प्लेटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, सोलर सेट्स, लेदर और सीफूडस सस्ते हुए हैं। मोबाइल और चार्जर पर कस्टम ड्यूटी घटकर 15% हुई। सोना और चांदी के गहनों पर कस्टम्स ड्यूटी घटकर 6% हुई। टेलिकॉम के सामान 15% और प्लास्टिक प्रोडक्ट 25% महंगे हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें

3. पहली नौकरी वालों के लिए: 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।

4. बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए: बिहार को 58.9 हजार करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ की मदद। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम। बिहार में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर बनेगा। नालंदा विश्वविद्यालय को पर्यटन केंद्र बनाएंगे। पूरी खबर पढ़ें

5. एग्रीकल्चर के लिए ₹1.52 लाख करोड़, MSP पर कोई ऐलान नहीं: सरकार ने एग्रीकल्चर और उससे जुड़े सेक्टरों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए दिए। पिछले साल 1.25 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे। यानी इस बार किसानों के लिए बजट 21.6% यानी 25 हजार करोड़ रुपए बढ़ाया गया।

6 करोड़ किसानों की जानकारी के लिए लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। हालांकि, बजट में किसानों की सबसे बड़ी मांग MSP को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर

6. 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप, एजुकेशन लोन पर 3% ब्‍याज सरकार देगी: शिक्षा के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह पिछले बजट से 32% ज्यादा है। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने नौकरियों और स्किल ट्रेनिंग से जुड़ी 5 स्कीम्‍स का ऐलान किया है। 1 करोड़ युवाओं को 5 साल में स्किल्ड किया जाएगा।

सरकार 500 टॉप कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देगी। इंटर्नशिप के दौरान 5 हजार रुपए हर महीने का स्‍टाइपेंड मिलेगा। हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख तक का लोन जिन स्‍टूडेंट्स को सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए 10 लाख तक के लोन में सरकारी मदद म‍िलेगी।

सालाना लोन पर ब्‍याज का 3% पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई-वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल 1 लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर

7. महिलाओं और लड़कियों के लिए: महिलाओं और लड़कियों को फायदा पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए ₹3 लाख करोड़ से अधिक का आवंटन किया गया है। सरकार वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल बनाएगी।

8. एक करोड़ लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली फॉर्मूला:

  • पीएम सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ से अधिक घरों में 300 यूनिट सोलर बिजली फ्री दी जाएगी। अंतरिम बजट में इसकी घोषणा हुई थी।
  • इस बजट में बताया गया कि पैदा होने वाली सोलर एनर्जी सीधे उस घर को मिलने के बजाय पहले सप्लाई ग्रिड में जाएगी।

9. एक करोड़ गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों के लिए घर बनेंगे

  • पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश से 1 करोड़ गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों के लिए घर बनाए जाएंगे।
  • सरकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (ppp) मॉडल के जरिए इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए डोर्मिटरी स्टाइल के किराए के घर डेवलप करेगी।

​​​​10. नाबालिगों के लिए NPS वात्सल्य स्कीम की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने NPS वात्सल्य स्कीम की घोषणा की। नाबालिगों को इसके जरिए लॉन्ग टर्म सेविंग का ऑप्शन मिलेगा। इस स्कीम में माता-पिता और अभिभावक बच्चों की ओर से निवेश कर सकेंगे। बालिग होने पर अकाउंट रेगुलर NPS में बदल जाएगा।

बजट के हर अपडेट को सिलसिलेवार पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

11:13 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

ममता बोलीं- बजट राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ये बजट दिशाहीन, लोगों के खिलाफ है। इसमें कोई विजन नहीं, बल्कि पॉलिटिकल मिशन है। बजट में मुझे इसमें कोई रोशनी दिखाई नहीं देती, इसमें सिर्फ अंधेरा है। उन्होंने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे। वोट लेने के बाद वे दार्जिलिंग और कलिंम्पोंग को भूल गए। दार्जिलिंग में रहने वाले लोगों को ये याद रखना चाहिए। बजट में गरीबों, आम लोगों के लिए कुछ नहीं है। बजट सिर्फ एक पार्टी को खुश करने के लिए बनाया गया है। यह पूरा राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित है।

10:14 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

चंद्रबाबू नायडू बोले- आंध्र को आगे ले जाने में केंद्र का सपोर्ट अहम

बजट पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा- अपने राज्य के लोगों की तरफ से मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं। बजट में आंध्र की राजधानी, पोलावरम, राज्य के उद्योग और पिछड़े इलाकों के विकास की बात कही गई है। आंध्र प्रदेश को आगे ले जाने में केंद्र सरकार का सपोर्ट अहम भूमिका निभाएगा।

09:59 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

नीतीश बोले- बिहार को मिले पैकेज से हम खुश हैं

नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो लगातार विशेष दर्जे की मांग कर रहे थे। हमने तो उन्हें (NDA) कहा ही था। हमने उनसे कहा था कि विशेष दर्जा दीजिए या विशेष पैकेज दीजिए। उन्होंने कई चीजों के लिए सहायता की घोषणा की है। बिहार की मदद के लिए सहायता राशि का ऐलान किया गया है।

09:53 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

बजट, चंद्रशेखर हाड़ा और मंसूर नकवी की नजर से

09:43 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

बिहार को न स्पेशल स्टेटस मिला, न ही स्पेशल पैकेज- बिहार कांग्रेस प्रमुख

कांग्रेस सांसद और बिहार के पार्टी प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह कहते हैं- बिहार को स्पेशल पैकेज भी नहीं मिला। ये बिहार के साथ नाइंसाफी है। बिहार को न तो स्पेशल स्टेटस मिला और न ही स्पेशल पैकेज। बजट में बिहार के लिए जो घोषणाएं की गई हैं, वो 10 साल के लिए हैं, ताकि नीतीश कुमार सरकार को समर्थन देते रहें।

09:36 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

बजट में सहयोगियों को खुश करने की मंशा दिखी- कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा- एक कहावत है कि पूंछ कुत्ते को हिलाती है। बजट से यही राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई है। पूरे बजट में सरकार के सहयोगियों को खुश करने की मंशा दिखाई देती है।

09:30 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल ने कहा- ये कुर्सी बचाओ बजट, आम जनता के लिए कुछ नहीं

राहुल गांधी ने X पर लिखा- ये कुर्सी बचाओ बजट है।

– सहयोगियों को खुशी दी- दूसरे राज्यों की कीमत पर उनसे खोखले वादे किए।

– दोस्तों को खुशी दी- अंबानी-अडाणी को फायदा दिया, आम जनता के लिए कुछ नहीं।

– कॉपी-पेस्ट- ये बजट कांग्रेस मैनिफेस्टो और पहले के बजटों का कॉपी-पेस्ट है।

09:04 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- यह बजट देश को समृद्धि देने वाला, मिडिल क्लास को नई शक्ति देगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बजट समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है। यह देश को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है। बीते 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से निकले हैं। नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि इस बजट से शिक्षा को नई स्केल मिलेगी। यह मिडिल क्लास को नई ताकत देने वाला बजट है। यह जनजातीय समाज, दलित को मजबूत करने की योजना से आया है। इससे महिलाओं की आर्थिक साझेदारी सुनिश्चित होगी। बजट में मैन्यूफैक्चरिंग पर भी बल है, इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बल है। पढ़ें पूरी खबर

08:41 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

दैनिक भास्कर के कॉर्टूनिस्ट की नजर से बजट… 

08:27 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

बजट से जुड़ी ये 5 खबरें भी पढ़ें

08:05 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

JDU ने मोदी को धन्यवाद दिया, RJD ने बजट को झुनझुना बताया

JDU नेता और बिहार के संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है। कहा है कि उन्होंने बिहार की पहले से चली आ रही मांगों को पूरा किया है।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने केंद्रीय बजट को झुनझुना बताया है। कहा है कि इस बजट से आम लोगों को कोई फायदा नहीं होगा।

07:53 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

बिहारः इन्फ्रास्ट्रक्चर और योजनाओं के लिए 58,900 करोड़ रुपए

बजट में बिहार के लिए 58,900 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। राज्य की कई सड़क परियोजनाओं के लिए 26,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। पटना-पूर्णिया, बक्सर-भागलपुर को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे और बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा की गई। बिहार के पीरपैंती में 21,400 करोड़ रुपए की लागत से 2400 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। बाढ़ से निपटने और राहत के लिए 11,500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

07:45 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

अखिलेश यादव ने कहा- सरकार बचानी है तो अच्छी बात है

बजट में आंध्र-बिहार को मिली सौगात पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बचानी है तो अच्छी बात है। जब तक किसान और नौजवानों की नौकरी का पक्का इंतजाम नहीं होगा। तब तक कोई बड़ा लाभ नहीं है।

07:07 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़कर 75 हजार हुआ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार किया गया। इसके अलावा 0 से 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। 3 से 7 लाख रुपए तक 5 फीसदी, 7 से 10 लाख रुपए तक 10 फीसदी, 10 से 12 लाख रुपए तक 15 फीसदी। 12 से 15 लाख तक 20 फीसदी। 15 लाख से ज्यादा की सैलरी पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

06:54 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

कैंसर दवा पर कस्टम ड्यूटी कम, दवा सस्ती होगी

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मेडिसिन और मेडिकल कैंसर पेशेंट को राहत देने के लिए 3 दवाओं पर पूरी तरह कस्टम ड्यूटी हटाई गई है। एक्सरे ट्यूब पर भी ड्यूटी घटाई गई।’

06:32 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

उद्योग के लिए वित्त मंत्री की घोषणा

06:24 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

एक करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी। इसमें 5000 रुपए प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपए की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।’

06:17 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

बजट में बिहार के लिए घोषणा

सीतारमण ने कहा, ‘हम बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगे। इससे पूर्वी क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। हम सड़क संपर्क परियोजनाओं के विकास में भी सहयोग करेंगे। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग, बोध गया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा और बक्सर में गंगा नदी पर 26,000 करोड़ रुपए की लागत से एक अतिरिक्त दो लेन के पुल का निर्माण होगा।’

06:15 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

महिला और लड़कियों के लिए 3 लाख करोड़

सीतारमण ने कहा, ‘महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी। राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा किया जाएगा। विशाखापत्तनम-चेन्नई औद्योगिक गलियारे में कोप्पार्थी क्षेत्र और हैदराबाद-बेंगलुरु औद्योगिक गलियारे में ओरवाकल क्षेत्र में विकास के लिए फंड दिया जाएगा।

06:12 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

सर्विस सेक्टर के लिए वित्त मंत्री का ऐलान 

  • प्राइवेट सेक्टर को हर एरिया में सरकार की स्कीम्स के जरिए मदद दी जाएगी।
  • नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के जरिए 3.3 लाख करोड़ रुपए कंपनियों को दिए गए।
  • विवादों के निपटारे के लिए अतिरिक्त ट्रिब्यूनल बनाए जाएंगे।
  • रिकवरी के लिए भी अतिरिक्त ट्रिब्यूनल बनाए जाएंगे।
  • शहरों के क्रिएटिव रीडेवलपमेंट के लिए पॉलिसी लाई जाएगी।

06:06 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

MSME को बिजनेस जारी रखने के लिए स्पेशल क्रेडिट प्रोग्राम

  • मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए।
  • सिडबी की पहुंच बढ़ाने के लिए अगले 3 साल में नई ब्रांच खोली जाएंगी। इनमें से 24 ब्रांच इसी साल खुलेंगी।
  • 50 मल्टी प्रोडक्ट फूड यूनिट सेटअप के लिए मदद देंगे।
  • फूड सेफ्टी लैब खोलने के लिए MSME को मदद दी जाएगी।
  • ई कॉमर्स एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर स्कीम लाई जाएगी।
  • सरकार इंटर्नशिप के लिए 500 टॉप कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देने का प्रावधान करेगी।

06:02 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री की रोजगार से जुड़े कौशल पर घोषणा 

वित्त मंत्री ने रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2 लाख करोड़ रुपए के आवंटन के साथ 5 स्कीम्स का ऐलान पीएम पैकेज के तहत किया। उन्होंने कहा कि इस साल शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री के पैकेज के हिस्से के रूप में योजनाओं के माध्यम से रोजगार से जुड़े कौशल की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ये योजनाएं EPFO ​​में नॉमिनेशन पर आधारित होंगी, जो पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों को पहचानने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।’

उन्होंने कहा ‘सभी औपचारिक क्षेत्रों में वर्क फोर्स में एंट्री पर पहली बार काम करने वालों को एक महीने का वेतन मिलेगा। एक महीने के वेतन का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT), 15,000 रुपये तक, तीन किस्तों में प्रदान किया जाएगा। इस लाभ के लिए पात्रता सीमा 1 लाख रुपए प्रति माह का वेतन होगी। इससे 2.1 लाख युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।’

05:57 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

सीतारमण बोलीं- भारत की मुद्रास्फीति स्थिर, 4% पर बनी हुई है

सीतारमण ने कहा, ‘भारत की अर्थव्यवस्था में वृद्धि लगातार शानदार बनी हुई है। भारत की मुद्रास्फीति स्थिर है, जो 4% के लक्ष्य की ओर है।

सीतारमण ने कहा, ‘गरीब, युवा, महिला, किसान जैसे प्रमुख वर्गों पर ध्यान देने की कोशिश है। रोजगार, कौशल, एमएसएमई, मध्यम वर्ग पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है। रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 योजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का बजट है।’

05:44 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री ने कहा- नेचुरल फॉर्मिंग से अगले एक साल में एक करोड़ किसान इससे जुड़ेंगे

बजट में पहले ऐलान की जा चुकी कुछ योजनाओं को भी शामिल किया है। खेती में रिसर्च को ट्रांसफॉर्म करना, एक्सपर्ट की निगरानी, जलवायु के मुताबिक नई वैरायटी को बढ़ावा देंगे। नेचुरल फॉर्मिंग से अगले एक साल में एक करोड़ किसान इससे जुड़ेंगे। दाल और दलहन में आत्मनिर्भरता के लिए प्रोडक्शन, स्टोरेज और मार्केटिंग पर फोकस करेंगे। सरकार का फोकस सरसों, मूंगफली, सनफ्लॉवर और सोयाबीन जैसी फसलों पर होगा।

05:38 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

सीतारमण ने कहा- भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं। ये वित्त मंत्री का लगातार 7वां बजट है। उन्होंने अपना भाषण सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर शुरू किया। उन्होंने कहा कि ‘भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है, और आगे भी इसके जारी रहने की उम्मीद है। महंगाई लगातार कंट्रोल में है। खाने-पीने की चीजें भी पहुंच में हैं। जैसा कि अंतरिम बजट में कहा था – गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता – हम इन चार जातियों पर फोकस करना चाहते हैं। एक महीने पहले हमने लगभग सभी मेजर फसलों पर बढ़ी हुई एमएसपी की घोषणा की है। 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना चल रही है।’

05:35 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

सीतारमण का लगातार सातवां बजट भाषण शुरू

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर शुरू किया।

05:17 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद पहुंचे

05:12 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बजट सत्र में भाग लेने संसद भवन पहुंचे

04:54 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

निर्मला सीतारमण के 7 बजट की 7 तस्वीरें

04:30 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री संसद भवन पहुंचीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद अब संसद भवन पहुंच गई हैं। यहां एक शार्ट मीटिंग के बाद वह 11 बजे बजट पेश करेंगी।

04:24 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को दही चीनी खिलाई

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दही-चीनी खिलाई।

04:16 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू-कश्मीर का बजट भी पेश करेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट के साथ केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर का बजट भी पेश करेंगी।

03:46 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्रालय के बाहर अपनी टीम के साथ निर्मला सीतारमण ने बजट कवर शो किया

वित्त मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट कवर शो किया। यहां से वह राष्ट्रपति से मिलने निकलीं। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद वह संसद जाएंगी।

03:10 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं, अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। यहां वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। बैठक के बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगी। उसके बाद वे बजट पेश करने के लिए संसद भवन पहुंचेंगी।

03:05 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंत्रालय जाने के लिए घर से निकलीं

03:03 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंचे

02:47 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बोले- बजट राष्ट्रहित में आता है और ऐसा ही आएगा

02:36 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

भास्कर पोल में 86% यूजर्स बोले- टैक्स में राहत मिले; 82% ने कहा- पेट्रोल-डीजल सस्ता हो

बजट से पहले हमने भास्कर ऐप पर आपसे 10 सवाल पूछे। करीब 1 लाख यूजर्स ने इस पर अपनी राय दी। 86% ने कहा कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव होना चाहिए। वहीं 45% यूजर्स ने कहा कि सरकार को सीनियर सिटिजन्स को रेलवे टिकट पर छूट देने की जगह सुविधाएं बेहतर करना चाहिए। भास्कर बजट पोल का रिजल्ट…

किसान सम्मान निधि 8 हजार हो सकती है, 70 साल से ज्यादा के लोगों को मुफ्त इलाज का ऐलान भी संभव

1. किसान सम्मान निधि : रकम 6 हजार से बढ़कर 8 हजार हो सकती है, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा।

2. सेविंग पर टैक्स छूट : 80C में मिलने वाली टैक्स छूट 1.5 लाख से बढ़कर 3 लाख रुपए हो सकती है, 2 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स को फायदा।

3. हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स छूट : 80D के तहत छूट दोगुनी हो सकती है, 2 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स को फायदा।

4. अटल पेंशन योजना : 5 हजार से बढ़कर 10 हजार रुपए हो सकती है।

5. आयुष्मान भारत योजना : 70 साल से ज्यादा के लोगों का मुफ्त इलाज, इससे 4 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।

घोषणाओं से जुड़ी खबरें विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

02:20 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

वित्त वर्ष 2024 में GDP ग्रोथ 8.2% रही

सरकार ने 31 मई को पूरे साल यानी, वित्त वर्ष 2024 के लिए GDP का प्रोविजनल एस्टिमेट जारी किया था। FY24 में जीडीपी ग्रोथ 8.2% रही थी। FY23 में GDP ग्रोथ 7% थी। वहीं RBI ने एक महीने पहले FY25 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.2% किया था। RBI ने वित्त वर्ष 2024-25 का महंगाई अनुमान 4.5% पर बरकरार रखा था।

01:51 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

इकोनॉमिक सर्वे क्या होता है?

हम उस देश में रहते हैं, जहां मिडिल क्लास लोगों की तादाद बहुत ज्यादा है। हमारे यहां ज्यादातर घरों में एक डायरी बनाई जाती है। इस डायरी में पूरा हिसाब-किताब रखते हैं। साल खत्म होने के बाद जब हम देखते हैं तो पता चलता है कि हमारा घर कैसा चला? हमने कहां खर्च किया? कितना कमाया? कितना बचाया? इसके आधार पर फिर हम तय करते हैं कि हमें आने वाले साल में किस तरह खर्च करना है? बचत कितनी करनी है? हमारी हालत कैसी रहेगी?

ठीक हमारे घर की डायरी की तरह ही होता है इकोनॉमिक सर्वे। इससे पता चलता है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की हालत कैसी है? इकोनॉमिक सर्वे में बीते साल का हिसाब-किताब और आने वाले साल के लिए सुझाव, चुनौतियां और समाधान का जिक्र रहता है। इकोनॉमिक सर्वे को बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है।

01:34 AM23 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

आजादी के बाद बजट में क्या-क्या बदला

04:25 PM22 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

इकोनॉमिक सर्वे- FY25 में GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान

इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि सरकार ने LPG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की। इससे रिटेल ईंधन महंगाई दर FY24 में नीचे बनी रही। वहीं इसमें वित्त वर्ष 2025 के लिए GDP ग्रोथ 6.5 से 7% रहने का अनुमान लगाया गया है।

इकोनॉमिक सर्वे में ये भी कहा गया है कि बढ़ती वर्कफोर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए सालाना लगभग 78.5 लाख नौकरियां पैदा करने की जरूरत है। वित्त मंत्री ने सोमवार 22 जुलाई को लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया।

वित्त मंत्रालय का आर्थिक मामलों का विभाग हर साल केंद्रीय बजट से ठीक पहले संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश करता है। इसे संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाता है। सर्वे में पिछले 12 महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था में हुए डेवलपमेंट की रिव्यू होता है।

खबरें और भी हैं…

stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -