रूहानी शर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के सोलन की रहने वाली हैं। 18 सितंबर 1994 को जन्मीं रूहानी ने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। इसके बाद उन्होंने पंजाबी संगीत में भी काम किया और नाम कमाया।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 25 Aug 2024 09:30:53 AM (IST)
Updated Date: Sun, 25 Aug 2024 11:14:01 AM (IST)
एजेंसी, मुंबई (Who is Ruhani Sharma)। मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं रूहानी शर्मा चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी फिल्म ‘आगरा’ के कुछ सीन इंटरनेट पर लीक हुए थे। ये फिल्म में किए गए रूहानी के अंतरंग सीन्स थे।
लोगों ने रूहानी को बुरी तरह ट्रोल किया। इसके लिए एक्ट्रेस सामने आईं और अपना पक्ष रखा। उन्होंने ट्रोल करने वालों को जवाब दिया कि उन्हें अपने पसंद के रोल करने का हक है।
जानिए रूहानी शर्मा के बारे में
रूहानी शर्मा का जन्म हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुआ है।
साउथ से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है।
रूहानी अपने बोल्ड लुक व हॉटनेस के लिए जानी जाती हैं।
2017 में उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी जो तेलुगु में थी।
कनु बहल के निर्देशन में बनी ‘आगरा’ पहली हिंदी फिल्म थी।
मई 2023 में रिलीज इस फिल्म की स्क्रीनिंग कांस में भी हुई थी।
उनकी पिछली बॉलीवुड फिल्म जून 24 में रिलीज ‘ब्लैकआउट’ थी।
क्या है ‘आगरा’ फिल्म के दृश्यों का विवाद
‘आगरा’ फिल्म में रूहानी के कुछ बोल्ड सीन ऑनलाइन लीक हो गए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। रूहानी ने इसका जवाब भी दिया।
उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आगरा फिल्म के सीन लीक होने के बाद से मैं निराश हूं। हमारी महीनों की कड़ी मेहनत के बाद जब ऐसा कुछ होता है तो देखकर दिल टूट जाता है। समर्पण और जुनून की इस तरह से उपेक्षा की जा रही है। एक आर्ट फिल्म बनाना अनगिनत चुनौतियों से भरी यात्रा होती है।’
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News