Meenakshi Shirodkar: इस एक्ट्रेस ने सबसे पहले ऑनस्क्रीन पहनी थी बिकिनी, 1938 का था जमाना

Must Read

शर्मिला टैगोर या जीनत अमान ने नहीं, बल्कि 1938 में एक एक्ट्रेस ने मराठी फिल्म में सबसे पहले स्क्रीन पर बिकिनी पहन हर किसी को हैरान कर दिया था। उस समय ब्लैक एंड व्हाइट का जमाना हुआ करता था। फिल्म के गाने ‘यमुना जली खेलु खेल’ में एक्ट्रेस स्वीम सूट पहने नजर आई थीं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Tue, 06 Aug 2024 08:00:00 AM (IST)

Updated Date: Thu, 08 Aug 2024 08:05:49 AM (IST)

फिल्म ‘संग्राम’ से एक्ट्रेस का बिकिनी लुक।

HighLights

  1. आजकल ऑनस्क्रीन बिकिनी लुक आम बात हो गई है।
  2. पहले के जमाने में इसे काफी बड़ी बात माना जाता था।
  3. इस लुक में पहली बार एक्ट्रेस मराठी फिल्म में दिखी थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Meenakshi Shirodkar: जैसे-जैसे सिनेमा का दौर आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे हर एक चीज में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज के समय में फिल्मों में ज्यादा खुलापन देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं, इंटरनेट पर सिर्फ एक क्लिक में आप हर तरह का कंटेंट देख सकते हैं।

पहले के जमाने में ऐसा कुछ नहीं होता था। एक फिल्म देखने के लिए भी लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता था। पहले तो फिल्में साइलेंट होती थी, लेकिन समय के साथ बदलाव हुए और फिल्मों में साउंड दिया जाने लगा। इसके बाद धीरे-धीरे फिल्मों में इंटिमेट सीन्स दिखाए जाने लगे।

naidunia_image

मराठी फिल्म से हुई थी शुरुआत

आजकल तो ऑनस्क्रीन बिकिनी लुक में आना एक्ट्रेसेस के लिए काफी आसान है और लोगों के लिए भी यह आम बात हो गई है, लेकिन पहले के जमाने में इसे काफी बड़ी बात माना जाता था। सबसे पहले ऑनस्क्रीन बिकिनी पहनने की शुरुआत 1938 में ही हो गई थी।

naidunia_image

ब्लैक एंड व्हाइट का जमाना था और मराठी फिल्म ब्रह्मचारी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस मीनाक्षी शिरोडकर ऑनस्क्रीन स्वीम सूट में नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म के गाने ‘यमुना जली खेलु खेल’ में स्वीम सूट पहन हर किसी को हैरान कर दिया था, क्योंकि पहली बार लोगों को फिल्म में ऐसा कुछ देखने को मिला था।

naidunia_image

इन एक्ट्रेसेस ने शुरू किया बिकिनी ट्रेंड

  • इस गाने को बाद में हिंदी में भी डब किया गया था और इस गाने से मीनाक्षी एक लोकप्रिय नाम बन गईं। मीनाक्षी के अपोजिट मास्टर विनायक नजर आए थे।
  • वहीं, हिंदी सिनेमा में नलिनी जयवंत सबसे पहले बिकनी पहनने वाली एक्ट्रेस थीं। उन्होंने 1950 में फिल्म ‘संग्राम’ में बिकिनी लुक दिखाया था।
  • शर्मिला टैगोर ने साल 1967 में ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ और ‘आमने सामने’ जैसी फिल्मों में बिकनी पहनी थी।
  • 60 और 70 के दशक में शर्मिला टैगोर और जीनत अमान जैसी अदाकाराओं ने बिकिनी पहन सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाया था।

naidunia_image

फेमस एक्ट्रेसेस की दादी हैं मीनाक्षी

बता दें कि मीनाक्षी शिरोडकर 90 के दशक की एक्ट्रेस नम्रता और शिल्पा शिरोडकर की दादी हैं। मीनाक्षी का जन्म 1916 में हुआ था। उनका असली नाम रतन पेडनेकर था।

naidunia_image

19 साल की उम्र में ही उनकी शादी डाॅ शिरोडकर से हो गई थी। शादी के बाद उन्होंने अपना स्क्रीन नाम मीनाक्षी रख लिया था। ‘ब्रह्मचारी’ उनकी पहली फिल्म थी और अपनी पहली फिल्म में ही उन्होंने स्वीम सूट पहन लिया था।

bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -