Honey Singh Concert: हनी सिंह ने मुंबई कॉन्सर्ट में बादशाह पर कसा तंज, कहा- ‘अब तुझे कमबैक करना पड़ेगा’

Must Read

हनी सिंह का ‘Millionaire India Tour’ मुम्बई में शुरू हुआ। शो के दौरान हनी सिंह ने बादशाह पर तंज कसा, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। दोनों के बीच पुराने विवाद के कारण यह बात चर्चा में रही। हनी सिंह का टूर भारत के 10 शहरों में होगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 23 Feb 2025 05:46:25 PM (IST)

Updated Date: Sun, 23 Feb 2025 05:46:25 PM (IST)

हनी सिंह ने बादशाह का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हनी सिंह ने बादशाह पर तंज कसा।
  2. हनी सिंह का टूर 10 प्रमुख शहरों में
  3. टूर का अंतिम शो कोलकाता में होगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। हनी सिंह का लंबे समय से प्रतीक्षित ‘Millionaire India Tour’ मुम्बई में अपने पहले शो के साथ शुरू हो गया। इस कंसर्ट की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसमें हनी सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें से एक वीडियो खास तौर पर चर्चा का विषय बन गया, जिसमें हनी सिंह ने बिना नाम लिए रैपर बादशाह पर तंज कसा।

हनी सिंह ने बादशाह पर कसा तंज

  • हनी सिंह ने लाइव शो में अपने फैंस से बात करते हुए कहा, “कई लोग कहते हैं कि वो मेरे भाई हैं, कई लोग कहते हैं कि मेरा comeback नहीं हो रहा। फिर कहते हैं कि वो मेरे गाने लिखते थे, और फिर कहते हैं कि वो मेरी तक़दीर लिख देंगे।”
  • इसके बाद हनी सिंह ने एक शेर सुनाया और कहा, “पिछले साल मेरी तकदीर ने कइयों के गुरूर तोड़े। अब तुझे कमबैक करना पड़ेगा। उसके बाद हनी सिंह ने माइक्रोफोन ऑडियंस की तरफ कर दिया। फिर दर्शकों ने उनका साथ देते हुए एक अपशब्द का इस्तेमाल किया, जो बादशाह की तरफ इशारा करता था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

— Harsh Raj (@iamhvr_) February 22, 2025

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। एक यूजर ने लिखा, “Baap baap hi hota hai! kendi Yo Yo honey Singhhhh,” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “Teri principle bhi baby yo yo ki fan hai,” और तीसरे ने लिखा, “Puri audience s gaali padwa di.”

हनी सिंह और बादशाह का पुराना झगड़ा

हनी सिंह और बादशाह के बीच का झगड़ा किसी से छुपा नहीं है। दोनों के बीच गानों की चोरी के आरोपों से शुरू हुआ विवाद अब तक चलता आ रहा है। हनी सिंह, बादशाह, इक्का, लिल गोलू और रफ्तार सभी एक समय पर ‘माफिया मुंडीर’ रैप ग्रुप का हिस्सा थे, जो 2012 में टूट गया था।

हनी सिंह का ‘Millionaire India Tour’

हनी सिंह का यह भारत टूर देश के दस बड़े शहरों में होगा। टूर की शुरुआत मुम्बई से हो चुकी है और हनी सिंह का अगला शो पुणे में 14 मार्च को होगा। इसके बाद वह अहमदाबाद, इंदौर, दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरू, चंडीगढ़, जयपुर, और कोलकाता में भी प्रदर्शन करेंगे। 5 अप्रैल को कोलकाता में उनका अंतिम शो होगा।

bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -