लॉस एंजेलिस में जंगल में आग की वजह से 30 हजार लोग बेघर हो गए हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर ने इमरजेंसी घोषित की है। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी, जो अपने परिवार के साथ उसी शहर में रहती हैं। आग की स्थिति को लेकर चिंता जताई।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 09 Jan 2025 10:57:25 AM (IST)
Updated Date: Thu, 09 Jan 2025 10:57:25 AM (IST)
HighLights
- लॉस एंजेलिस में जंगल में आग से अफरा-तफरी।
- प्रियंका चोपड़ा ने फायर ब्रिगेड को धन्यवाद दिया।
- एक्ट्रेस ने आग की स्थिति पर वीडियो शेयर किया।
एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। कैलिफोर्निया का लॉस एंजेलिस अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, लेकिन अभी यह डर के साये में जी रहा है। यहां लगी भीषण आग लोगों को सबकुछ उनकी आंखों के सामने तबाह कर रही है। वह सिर्फ आंखों में आंसू लिए इस मंजर को देखने के लिए मजबूर हैं।
फायर ब्रिगेड की लाख कोशिशें भी आग को काबू में नहीं कर पा रही हैं। इन हालातों को देखते हुए कैलिफोर्निया के गर्वनर गेविन न्यूजॉम ने शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। उन्होंने सलाह दी है कि कोई अपने घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि जान का खतरा हो सकता है।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्या है लॉस एंजेलिस का माहौल?
- प्रियंका चोपड़ा का घर लॉस एंजेलिस में है, यहां वह अपने पति निक जोनस व मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ रहती हैं। उन्होंने अपने घर से ही इस त्रासदी से जुड़े पोस्ट इंस्टा पर डाले हैं।
- उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इस भयानक आग ने कई लोगों को अफेक्ट किया है। मेरी उनके साथ संवेदनाएं हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि आज रात हम सभी सुरक्षित रहें।
- प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सड़क पर कुछ ही कारें दिखाई दे रही हैं। जंगल में लगी आग दूर से ही दिखाई दे रही है। लॉस एंजेलिस में आग ने हजारों घरों को अपनी चपेट में ले लिया है।
- ग्लोबन आइकॉन ने अपने दूसरे वीडियो में फायर ब्रिगेड टीम के काम की सराहना की है। उन्होंने इंस्टा पर लिखा कि इस भयावह स्थिति में भी काम कर रहे बहादुरों को सलाम। पूरी रात आग से अफेक्ट हुए परिवारों की मदद करने वालों को बहुत-बहुत धन्यवाद।
2018 में विदेश शिफ्ट हो गई थीं प्रियंका
साल 2018 में शादी के बाद निक जोनस के साथ वह विदेश शिफ्ट हो गई थीं। वह अक्सर अपनी बेटी मालती व निक के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रियंका के अलावा प्रीति जिंटा और कई बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारों की लॉस एंजेलिस में प्रॉपर्टी है।
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News