कौन हैं सीमा सिंह, जिनकी बेटी की संगीत सेरेमनी में आए बॉलीवुड स्टार्स, बिहार से है गहरा नाता | who-is-seema-singh-bollywood-celebs-attend-daughter-meghna-sangeet-ceremony

Must Read

इसके बाद से ही लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये पार्टी किसकी थी और कौन हैं इसकी होस्ट सीमा सिंह। चलिए आपको इसका भी जवाब दे देते हैं।  यह भी पढें: अनुराग कश्यप ने लिया पीएम मोदी का नाम, CBFC पर भड़कते हुए कहा- जब कास्ट सिस्टम ही नहीं तो….

बॉलीवुड स्टार्स का लगा तातां

इस पार्टी का आयोजन सीमा सिंह ने किया था मौका था उनकी बेटी मेघना सिंह की शादी से पहले होने वाले संगीत नाइट का। इसी में बहुत से बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। सितारों ने दुल्हा और दुल्हन के साथ फोटो भी खिंचवाए।
यह भी पढें: ‘होली मनाओ तो रोज़ों का हिसाब मांगते हैं’, ट्रोलिंग पर सोहा अली खान ने बयां किया अपना दर्द

यही नहीं इस बीच शाहिद कपूर ने अपने गाने “शाम शानदार” पर डांस भी किया। इसके बाद उन्होंने कई गानों पर डांस किया। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने करण जौहर और वाणी कपूर के साथ पार्टी की मेजबानी की।
यह भी पढें: A.R. रहमान ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सायरा से 29 साल की शादी का टूटना इमोशनल… 

कौन हैं सीमा सिंह

चलिए अब बताते हैं कि सीमा सिंह हैं कौन। सीमा सिंह वहीं समाजसेविका हैं जिन्होंने हाल ही में मुंबई के वर्ली में जो घर खरीदा था। इसकी कीमत है 185 करोड़ रुपये थी, जो शाहरुख खान के ‘मन्नत’ से सिर्फ 15 करोड़ कम थी।  यही वजह है कि वो सुर्खियों में आ गई और अब उनकी बेटी की शादी ने भी उन्हें टॉक ऑफ द टाउन बना दिया है।

बिहार से है सीमा सिंह का नाता 

सीमा बिहार के जहानाबाद के रहने वाले मृत्युंजय सिंह की पत्नी हैं और एल्केम लैबोरेट्रीज की प्रमोटर हैं। ये एक लिस्टेड फार्मा कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप 64,000 करोड़ रुपये के करीब है। वो पेशे से एक त्वाचा रोग विशेषज्ञ हैं। वो अपनी बेटी के नाम पर मेघना श्रेय नाम का एनजीओ चलाती हैं। इसकी स्थापना उन्होंने अपनी बेटी के साथ मिलकर की है।

सीमा सिंह की पहचान मुंबई के हाई प्रोफाइल सर्कल और बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी है। यही कारण है कि इस फंक्शन में बहुत से सेलेब्स शिरकत करते दिखाई दिए। 

bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -