छावा: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘सिकंदर’ से लेकर एल 2 एम्पुरान और छावा ने पहले दिन से ही सुपरहिट साबित हो रही है। 53 दिन बाद भी ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। ‘छावा’ ने मंडे को 35 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 598.80 करोड़ रुपये हो गया है।
‘सिकंदर’ ने रविवार को किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार, L2 Empuraan को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ा
‘एल 2 एम्पुरान’: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित और मुरली गोपी द्वारा लिखित फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ न न करते हुए भी 12 दिनों में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनने वाली है। फिल्म ने मंडे को ‘सिकंदर’ को कड़ी टक्कर देते हुए 1.56 करोड़ रुपये कमा डाले हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 99.91 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म मंगलवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इस फिल्म में मोहनलाल को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनका साउथ इंडस्ट्री में अलग ही जलवा है।
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 21 करोड़ रुपये |
Day 2 | 11.1 करोड़ रुपये |
Day 3 | 13.25 करोड़ रुपये |
Day 4 | 13.65 करोड़ रुपये |
Day 5 | 11.15 करोड़ रुपये |
Day 6 | 8.55 करोड़ रुपये |
Day 7 | 5.65 करोड़ रुपये |
Day 8 | 3.9 करोड़ रुपये |
Day 9 | 2.9 करोड़ रुपये |
Day 10 | 3.5 करोड़ रुपये |
Day 11 | 3.85 करोड़ रुपये |
Day 12 | 1.56 करोड़ रुपये |
Total | 99.91 करोड़ रुपये |
‘सिकंदर’: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ‘सिकंदर’ एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना है। दोनों की जोड़ी फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आई। फिल्म की कहानी भी दर्शकों को इतना लुभा नहीं पाई। यही वजह है कि 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का अब बजट पूरा करना भी मुश्किल लग रहा है। फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 104.25 करोड़ रुपए पहुंच गई है। ये फिल्म धीरे-धीरे सलमान खान की फ्लॉप कैटेगरी वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो रही है।
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 26 करोड़ रुपये |
Day 2 | 29 करोड़ रुपये |
Day 3 | 19.5 करोड़ रुपये |
Day 4 | 9.75 करोड़ रुपये |
Day 5 | 6 करोड़ रुपये |
Day 6 | 3.5 करोड़ रुपये |
Day 7 | 3.75 करोड़ रुपये |
Day 8 | 4.75 करोड़ रुपये |
Day 9 | 1.75 करोड़ रुपये |
Total | 104.25 करोड़ रुपये |
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News