रेड 2 ने गुरुवार को किया इतने करोड़ का कलेक्शन (Raid 2 Box office collection day 8)
‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है और अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री मार चुकी है। फिल्म की रफ्तार बीच में थोड़ी कम हुई थी, लेकिन वीकेंड आने से पहले ही रेड 2 इतिहास रचने को तैयार हो गई है। अब गुरुवार की कमाई सामने आ गई है। रिलीज के 8वें दिन यानी 8 मई को रेड 2 ने 5.15 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है जो बुधवार की कमाई से ज्यादा है। अब फिल्म की कुल कमाई 95.65 करोड़ रुपये हो गई है। वीकेंड पर फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी। ये इसके आंकड़ों से देखा जा सकता है।
Raid 2 Box office collection day 7: धड़ाम हुई अजय की रेड 2, एक हफ्ते में 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 19.25 करोड़ रुपये |
Day 2 | 12 करोड़ रुपये |
Day 3 | 18 करोड़ रुपये |
Day 4 | 22 करोड़ रुपये |
Day 5 | 7.75 करोड़ रुपये |
Day 6 | 6.75 करोड़ रुपये |
Day 7 | 4.75 करोड़ रुपये |
Day 8 | 5.15 करोड़ रुपये |
Total | 95.65 करोड़ रुपये |
रेड 2 ने तीन दिन में किया अपना बजट पूरा (Raid 2 Total Collection)
फिल्म रेड 2 का बजट 48 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म ने महज तीन दिन में ही अपना बजट पूरा कर लिया है और अब फिल्म मुनाफा कमा रही है। इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं। ये हर दिन कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है। रिलीज के सातवें दिन इसने सनी देओल की ‘जाट’ को पीछे छोड़ दिया था और साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। मेकर्स को उम्मीद है कि रेड 2 भी अपने पहले पार्ट रेड की तरह ही एक सुपरहिट फिल्म साबित होगी।
रेड 2 की कहानी है बेहद शानदार (Ajay Devgn Raid 2 Story)
राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी अजय देवगन के किरदार अमय पटनायक की 75वीं छापेमारी के इर्द गिर्द घूमती है जिसमें वो तमाम मुश्किलों से जूझते हुए 4200 करोड़ के काले धन का पर्दाफाश करता है और एक भ्रष्ट राजनेता दादा भाई (रितेश देशमुख स्टारर) के साम्राज्य से टक्कर लेता है।
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News