‘फुले ही नहीं विरोध की मार झेल चुकी हैं ये फिल्में, सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची | Phule to Jaat: These films have faced opposition censor board used scissors

Must Read

ब्राह्मण समुदाय ने ‘फुले’ के खिलाफ जताई आपत्ति

Phule Movie

प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर अनंत महादेवन की फिल्म ‘फुले’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘फुले’ को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिला था।

यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवाद की वजह से इसकी तारीख खिसक गई थी। ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म के खिलाफ आपत्ति जताई और अपमानित करने का आरोप लगाया, विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाए और फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आने में सफल रही। वहीं, निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का ब्राह्मणों पर दिया बयान भी विवादों में रहा था।

‘फुले’ सामाजिक कार्यकर्ता ज्योतिराव गोविंदराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ और महिलाओं के शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी ने महात्मा फुले की भूमिका निभाई है। वहीं, पत्रलेखा सावित्रीबाई फुले की भूमिका में हैं।

सनी देओल की ‘जाट’ के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

Jaat movie
Jaat movie

सनी देओल-रणदीप हुड्डा की एक्शन फिल्म ‘जाट’ भी विवादों से अछूती नहीं रही। 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म के एक सीन को लेकर ईसाई समुदाय ने नाराजगी जताई थी और फिल्म की टीम के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। समुदाय का आरोप था कि फिल्म में उनके धर्म का अपमान किया गया और धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया। विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने तुरंत विवादित सीन को हटा दिया। बावजूद इसके, ‘जाट’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है।

छावा: संभाजी महाराज के डांस पर विरोध प्रदर्शन

Chhaava Movie
Chhaava Movie

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘छावा’ भी विवादों के बीच सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन और वीरता पर आधारित फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से शुरू हुआ विवाद फिल्म के रिलीज तक चलता रहा। एक गाने में संभाजी महाराज के डांस करने के विरोध करने के साथ ही फिल्म की कहानी में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया।

महाराष्ट्र के साथ ही देश के कई संगठनों ने इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाए। ‘छावा’ अकेले भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही।

विवादों में रही थी कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’

Emergency Movie
Emergency Movie

इसी साल 17 जनवरी को रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी विवाद में फंसी। कंगना रनौत निर्देशित और अभिनीत फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आई थीं। पूर्व पीएम द्वारा साल 1975 में लगाए गए ‘इमरजेंसी’ पर आधारित फिल्म की रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ था। विरोध करने वालों ने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

फिल्म में कंगना रनौत के अभिनय की खूब तारीफ हुई। हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन खास नहीं रहा।

bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -