जाट ने 19वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन (Jaat Box Office Collection Day 19)
जाट फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा की एक्टिंग लोगों को पसंद आ रही है, लेकिन अब जाट फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। फिल्म का 19वें दिन का कलेक्शन बेहद खराब रहा है। केसरी 2 के आने के बाद लगा शायद फिल्म की कमाई में गिरावट आएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, पर अचानक 1 हफ्ते बाद केसरी 2 का जादू ऐसा चला कि हर कोई उसमें खो गया। जाट को पटखनी देते हुए आगे आ गई है। जाट ने रिलीज के 19वें दिन यानी सोमवार 28 अप्रैल को महज 65 लाख का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 85.65 करोड़ रुपये हो गई है। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को अपना बजट निकालने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 9.5 करोड़ रुपये |
Day 2 | 7 करोड़ रुपये |
Day 3 | 9.75 करोड़ रुपये |
Day 4 | 14 करोड़ रुपये |
Day 5 | 7.50 करोड़ रुपये |
Day 6 | 6 करोड़ रुपये |
Day 7 | 4 करोड़ रुपये |
Day 8 | 4.15 करोड़ रुपये |
Day 9 | 4 करोड़ रुपये |
Day 10 | 3.75 करोड़ रुपये |
Day 11 | 5.15 करोड़ रुपये |
Day 12 | 2 करोड़ रुपये |
Day 13 | 2 करोड़ रुपये |
Day 14 | 1.3 करोड़ रुपये |
Day 15 | 1.25 करोड़ रुपये |
Day 16 | 90 करोड़ रुपये |
Day 17 | 1.25 करोड़ रुपये |
Day 18 | 2 करोड़ रुपये |
Day 19 | 65 लाख रुपये |
Total | 85.65 करोड़ रुपये |
केसरी 2 ने 11वें दिन इतना किया कलेक्शन (Kesari Box Office Collection Day 11)
केसरी 2 ने धीरे से ही सही लेकिन जीत का परचम लहरा दिया है। केसरी 2 ने सनी देओल की जाट की आंधी को शांत कर दिया है और खुद एक तूफानी बनकर उसके सामने आ खड़ी हुई है। केसरी 2 ने रिलीज के 11वें दिन यानी 28 अप्रैल को 3 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 68.40 करोड़ रुपये हो गया है।
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 7.75 करोड़ रुपये |
Day 2 | 9.75 करोड़ रुपये |
Day 3 | 12.25 करोड़ रुपये |
Day 4 | 4.50 करोड़ रुपये |
Day 5 | 5 करोड़ रुपये |
Day 6 | 3.20 करोड़ रुपये |
Day 7 | 3.50 करोड़ रुपये |
Day 8 | 4.15 करोड़ रुपये |
Day 9 | 7.15 करोड़ रुपये |
Day 10 | 8.15 करोड़ रुपये |
Day 11 | 3 लाख रुपये |
Total | 68.40 करोड़ रुपये |
ग्राउंड जीरो ने चौथे दिन इतना कलेक्शन किया (Ground Zero Box Office Collection Day 4)
इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो की बात करें तो फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद रिलीज हुई। माना जा रहा था कि ये फिल्म लोगों में एक देशभक्ति की भावना को पैदा करेगी, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया। ग्राउंड जीरो को केसरी 2 ने पछाड़ दिया है। अब ग्राउंड जीरो ने सोमवार यानी 28 अप्रैल रिलीज के चौथे दिन अब तक का सबसे 70 लाख का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 5.90 करोड़ रुपये हो गई है।
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 1.15 करोड़ रुपये |
Day 2 | 1.90 करोड़ रुपये |
Day 3 | 2.15 करोड़ रुपये |
Day 4 | 70 लाख रुपये |
Total | 5.90 करोड़ रुपये |
कौन बना सोमवार का किंग?
वहीं, बॉक्स ऑफिस का सिकंदर की गद्दी से सनी देओल की जाट को उतारकर जो खुद उसपर बैठा है वह कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार और उनकी फिल्म केसरी 2 है। केसरी 2 ने ग्राउंड जीरो और जाट को ऐसी मात दी है कि दोनों फिल्में ही काफी पीछे छूट गई है।
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News