सनी देओल की जाट ने 15वें दिन कमाए इतने करोड़ (Jaat Box Office Collection Day 15)
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ इस समय केसरी चैप्टर 2 और सलमान खान की सिकंदर से सीधे मुंह मुकाबला कर रही है। फिल्म में रणदीप हुड्डा की एक्टिंग देख दर्शक बेहद खुश हो रहे है। गुरुवार को भी यही देखने को मिला। फिल्म जाट ने गुरुवार 24 अप्रैल रिलीज के 15वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन 80.75 करोड़ रुपये हो गया है। अब वीकेंड पर भी फिल्म कैसरी 2 को टक्कर देती नजर आ सकती है।
‘जाट’ ने निकाली ‘केसरी चैप्टर 2’ की हवा, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल ने दी अक्षय कुमार को पटखनी
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 9.5 करोड़ रुपये |
Day 2 | 7 करोड़ रुपये |
Day 3 | 9.75 करोड़ रुपये |
Day 4 | 14 करोड़ रुपये |
Day 5 | 7.50 करोड़ रुपये |
Day 6 | 6 करोड़ रुपये |
Day 7 | 4 करोड़ रुपये |
Day 8 | 4.15 करोड़ रुपये |
Day 9 | 4 करोड़ रुपये |
Day 10 | 3.75 करोड़ रुपये |
Day 11 | 5.15 करोड़ रुपये |
Day 12 | 2 करोड़ रुपये |
Day 13 | 2 करोड़ रुपये |
Day 14 | 1.3 करोड़ रुपये |
Day 15 | 1.25 करोड़ रुपये |
Total | 80.75 करोड़ रुपये |
अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 का 7वें दिन हाल हुआ बेहाल (Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 7)
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 में आर. माधवन और अनन्या पांडे की भूमिका लोगों को अच्छी लग रही है। फिल्म की स्टोरी लाइन जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी ‘शंकरन नायर के बेटे रघु पलात और बहू पुष्पा पलात की पुस्तक ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ से ली गई है। केसरी 2 फिल्म जाट से मुकाबला कर रही है लेकिन लगातार असल हो रही है। केसरी चैप्टर 2 ने रिलीज के 7वें दिन यानी 1 हफ्ते बाद 24 अप्रैल गुरुवार को 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 46.10 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म केसरी 2 ने गुरुवार को भले ही जाट से ज्यादा कमाई की हो, लेकिन जाट के 7वें दिन की कमाई की बात करें तो वह केसरी 2 से ज्यादा था। जाट ने अपनी रिलीज के 7वें दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे।
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 7.75 करोड़ रुपये |
Day 2 | 9.75 करोड़ रुपये |
Day 3 | 12.25 करोड़ रुपये |
Day 4 | 4.50 करोड़ रुपये |
Day 5 | 5 करोड़ रुपये |
Day 6 | 3.20 करोड़ रुपये |
Day 7 | 3.50 करोड़ रुपये |
Total | 46.10 करोड़ रुपये |
बॉक्स ऑफिस का गुरुवार को ये हीरो बना किंग
बता दें, फिल्म जाट को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं, अब तक केसरी चैप्टर 2 रिलीज के 1 हफ्ते बाद भी 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। इसलिए कह सकते हैं इस समय बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की जाट का बोलबाला है।
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News