जाट ने रिलीज के 14वें दिन इतने करोड़ का किया कलेक्शन (Jaat Box Office Collection Day 14)
सनी देओल की ‘जाट’ में रणदीप हुड्डा भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आ रही है। वहीं, 100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जल्द अपना बजट पूरा कर सकती है और 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है। बुधवार को फिल्म ‘जाट’ ने मंगलवार के मुताबिक कम कमाई की है लेकिन ‘केसरी 2’ से ज्यादा है। रिलीज के 14वें दिन यानी 23 अप्रैल बुधवार को ‘जाट’ ने 1.3 करोड़ रुपये कमाए हैं वहीं अब फिल्म का कुल कलेक्शन 79.43 करोड़ रुपये हो गया है।
‘जाट’ ने ‘केसरी चैप्टर 2’ को चटाई धूल, सनी देओल ने मंगलवार को दी अक्षय कुमार को मात
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 9.5 करोड़ रुपये |
Day 2 | 7 करोड़ रुपये |
Day 3 | 9.75 करोड़ रुपये |
Day 4 | 14 करोड़ रुपये |
Day 5 | 7.50 करोड़ रुपये |
Day 6 | 6 करोड़ रुपये |
Day 7 | 4 करोड़ रुपये |
Day 8 | 4.15 करोड़ रुपये |
Day 9 | 4 करोड़ रुपये |
Day 10 | 3.75 करोड़ रुपये |
Day 11 | 5.15 करोड़ रुपये |
Day 12 | 2 करोड़ रुपये |
Day 13 | 2 करोड़ रुपये |
Day 14 | 1.3 करोड़ रुपये |
Total | 79.43 करोड़ रुपये |
केसरी चैप्टर 2 ने 6वें दिन इतनी की कमाई (Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 6)
‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार के अलावा अनन्या पांडे और आर.माधवन की तारीफ हो रही है। फिल्म लगातार ‘जाट’ से आगे निकलने की कोशिश कर रही है जो हो नहीं पा रहा है। फिल्म दर्शकों को खुश करने में कामयाब नहीं हो पा रही है। ‘केसरी 2’ ने रिलीज के 6वें दिन यानी 23 अप्रैल बुधवार को 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो ‘जाट’ के 14वें दिन के कलेक्शन से तो ज्यादा है लेकिन ‘जाट’ ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 6 करोड़ रुपये कमाए थे जो ‘केसरी 2’ से 50% ज्यादा है। अब ‘केसरी 2’ का कुल कलेक्शन 42.20 करोड़ रुपये हो गया है।
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 7.75 करोड़ रुपये |
Day 2 | 9.75 करोड़ रुपये |
Day 3 | 12.25 करोड़ रुपये |
Day 4 | 4.50 करोड़ रुपये |
Day 5 | 5 करोड़ रुपये |
Day 6 | 3.20 करोड़ रुपये |
Total | 42.2 करोड़ रुपये |
बुधवार को कौन बना बॉक्स ऑफिस का किंग?
‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘जाट’ की कमाई देखें तो इस वक्त बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर जो किंग बनकर बैठा हुआ है, वह अक्षय कुमार नहीं बल्कि सनी देओल हैं। ‘केसरी 2’ को प्यार मिल रहा है, लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म पीछे रह गई है। हो सकता है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में कलेक्शन के मामले में उठ जाए, लेकिन तब तक ‘जाट’ ने सिनेमाघरों में गदर मचाया हुआ है। जल्द फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News