‘जाट’ ने 13वें दिन इतना किया कलेक्शन ((Jaat Box Office Collection Day 13)
सनी देओल की ‘जाट’ उनकी ‘गदर 2’ जितनी कमाई तो नहीं कर पा रही, लेकिन वह भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। 100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म की ओपनिंग बेहद निराशाजनक रही थी, लेकिन इसने वीकेंड पर सारा हिसाब बराबर करके कलेक्शन में बढ़ोतरी कर ली थी। फिल्म के 13वें दिन यानी 22 अप्रैल के आंकड़े आ गए हैं। Sacnilk के द्वारा फिल्म ‘जाट’ ने मंगलवार को 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 78.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने एक बार फिर ‘केसरी 2’ का पीछे छोड़ दिया है..
‘जाट’ के आगे फुस्स हुई ‘केसरी चैप्टर 2’, सनी देओल ने छोड़ा अक्षय कुमार को पीछे
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 9.5 करोड़ रुपये |
Day 2 | 7 करोड़ रुपये |
Day 3 | 9.75 करोड़ रुपये |
Day 4 | 14 करोड़ रुपये |
Day 5 | 7.50 करोड़ रुपये |
Day 6 | 6 करोड़ रुपये |
Day 7 | 4 करोड़ रुपये |
Day 8 | 4.15 करोड़ रुपये |
Day 9 | 4 करोड़ रुपये |
Day 10 | 3.75 करोड़ रुपये |
Day 11 | 5.15 करोड़ रुपये |
Day 12 | 2 करोड़ रुपये |
Day 13 | 2 करोड़ रुपये |
Total | 78.25 करोड़ रुपये |
अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 5वें दिन किया इतना कलेक्शन (Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 5)
अक्षय कुमार का बोलबाला खत्म होते नजर आ रहा है। मेकर्स को उम्मीद थी कि ‘केसरी चैप्टर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर देगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म ‘केसरी 2’ को जाट लगातार पीछे छोड़कर आगे भाग रही है। ‘केसरी चैप्टर 2’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी 22 अप्रैल मंगलवार को महज 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 38.75 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, जाट ने रिलीज के पांचवे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस वजह से कहा जा रहा है कि जाट लगातार ‘केसरी 2’ को धूल चटा रही है।
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
Day 1 | 7.75 करोड़ रुपये |
Day 2 | 9.75 करोड़ रुपये |
Day 3 | 12.25 करोड़ रुपये |
Day 4 | 4.50 करोड़ रुपये |
Day 5 | 4.75 करोड़ रुपये |
Total | 38.75 करोड़ रुपये |
‘जाट’ को मिल रहा ‘केसरी चैप्टर 2’ से ज्यादा प्यार (Jaat In 100 Crore Clup Entry Soon)
‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘जाट’ के कलेक्शन की बात करें तो इस वक्त बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर जो सुपरस्टार जमकर बैठा हुआ है, वह अक्षय कुमार नहीं बल्कि सनी देओल हैं। ‘केसरी 2’ को प्यार मिल रहा है, लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म पीछे रह गई है। खैर कहते हैं समय बदलने में देर नहीं लगती, आने वाले समय में हो सकता है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में उठ जाए, लेकिन तब तक ‘जाट’ ने सिनेमाघरों में गदर मचाया हुआ है। जल्द फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News