फिल्म हाउसफुल 5 की हुई 100 करोड़ के क्लब में एंट्री (Housefull 5 Entry 100 Crore Club Day 4)
फिल्म हाउसफुल 5 में एक लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है। फिल्म में इस बार मेकर्स ने ट्विस्ट डाला है। हाउसफुल 5 में 2 क्लाइमैक्स रखे हैं। हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B। इसमें पूरी फिल्म सेम है लेकिन आखिर की कहानी अलग है यानी एक थिएटर में जो आखिरी के 10 मिनट होंगे उसमें कातिल अलग होगा, वहीं दूसरे थिएटर में जो फिल्म चल रही होगी उसमें कातिल कोई और होगा।
सोनम निकली बेवफा! राजा रघुवंशी के मर्डर में कंगना रनौत को आया गुस्सा, बोलीं- शादी करने से…
हाउसफुल 5 ने किया चौथे दिन इतने करोड़ का कलेक्शन (Housefull 5 Box Office Collection Day 4)
फिल्म के 2 क्लाइमैक्स वाली चीज कई दर्शकों को पसंद आ रही हैं तो वहीं कई इसे खराब बता रहे हैं। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म हाउसफुल 5 ने मंडे यानी 9 जून को 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, पिछले शनिवार और रविवार की तुलना में यह कम है लेकिन चौथे दिन इस कलेक्शन को जोड़कर फिल्म की कुल कमाई 100.5 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
---|---|
Day 1 | 24 करोड़ रुपये |
Day 2 | 31 करोड़ रुपये |
Day 3 | 32 करोड़ रुपये |
Day 4 | 13 करोड़ रुपये |
Total | 100.5 करोड़ रुपये |
हाउसफुल 5 और अक्षय कुमार ने बनाया रिकॉर्ड
बता दें, ‘हाउसफुल 5’ और अक्षय कुमार ने रिकॉर्ड स्थापित कर दिया हैं। यह अक्षय के करियर की दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसने 4 दिनों में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया है। इससे पहले, साल 2019 में आई मिशन मंगल ने 4 दिनों में 115 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसका ओपनिंग वीकेंड ‘हाउसफुल 5’ से भी ज्यादा का था।
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News