Sikandar में 3 इडियट्स फेम एक्टर बनेंगे Salman Khan के दोस्त, सेट से तस्वीरें हुईं वायरल

Must Read

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन एआर मुरुगदास कर रहे हैं। फिल्म में पहले साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जुड़ीं थीं। अब 3 इडियट्स फेम भी कास्ट का हिस्सा बने हैं। सलमान के दोस्त का अहम किरदार निभा रहे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 14 Sep 2024 07:36:00 PM (IST)

Updated Date: Sat, 14 Sep 2024 07:36:00 PM (IST)

‘सिकंदर’ फिल्म में ‘3 इडियट्स’ एक्टर हुए शामिल।

HighLights

  1. रश्मिका मंदाना ‘सिकंदर’ की मुख्य अभिनेत्री
  2. सलमान की फिल्म में काजल अग्रवाल जुड़ी हैं।
  3. बॉलीवुड के नामी एक्टर कास्ट का हिस्सा बने।

मनोरंजन डेस्क, इंदौर। सलमान खान अपनी अपकमिंक मूवी सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले दिनों यह खबर आई थी कि फिल्म से साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जुड़ी हुई हैं। अब एक और बॉलीवुड स्टार की फिल्म से जुड़ने की खबर आई है।

सिकंदर फिल्म का डायरेक्शन एआर मुरुगदास ने किया है। सलमान खान पहली बार इस फिल्म की कास्ट के साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म से जुड़ने वाले बॉलीवुड स्टार ने सिकंदर से पहले कभी सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है। आपको बता दें कि इस बॉलीवुड स्टार ने 3 इडियट फिल्म में काम किया है।

‘सिकंदर’ की कास्ट में ‘3 इडियट्स’ का एक्टर

3 इडियट्स तीनों दोस्तों की कहानी पर बनी फिल्म है। इन गिनती बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में होती है। इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ने मिलकर दर्शकों को खूब हंसाया था। इन तीनों में से ही एक ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर को साइन किया है। पिकंविला की रिपोर्ट की मानें तो इस एक्टर का नाम शरमन जोशी है। उनकी सेट कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

सलमान की फिल्म में इस किरदार में दिखेंगे एक्टर

शरमन जोशी का फिल्म में एक शानदार किरदार है। वह सलमान खान के दोस्त का किरदार निभाएंगे। ऐसे में उनका सलमान खान के किरदार के जीवन में एक अहम रोल रहेगा। शरमन जोशी ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -