Sana Khan Birthday: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ मौलाना से किया निकाह, आज भी बला की खूबसूरत हैं सना खान

Must Read

सना खान ने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्मी दुनिया से अचानक संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। वह ‘ये है हाई सोसायटी’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ और ‘वजह तुम हो’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। मेलविन लुईस से रिश्ते के टूटने के बाद उन्होंने 2020 में मौलाना अनस सईद से निकाह कर लिया। अब वह धार्मिक जीवन जी रही हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 20 Aug 2024 10:13:32 PM (IST)

Updated Date: Tue, 20 Aug 2024 10:15:05 PM (IST)

सना के खूबसूरत फोटोज।

HighLights

  1. मेलविन लुईस संग ब्रेकअप ने सना को प्रभावित किया।
  2. उन्होंने बॉलीवुड को छोड़कर धर्म का रास्ता अपनाया।
  3. 2020 में सना ने मौलाना अनस सईद से निकाह किया।

मनोरंजन डेस्क, इंदौर। बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाओं ने अचानक फिल्मी दुनिया से कदम पीछे खींच लिए। उनके ऐसा करने के पीछे अपने-अपने कारण रहे, लेकिन धर्म के लिए कुछ ही अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड से किनारा किया है। उनमें सबसे चौंकाने वाला नाम सना खान का है।

सना खान टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया। उनकी खूबसूरती के कारण वह आए दिन सुर्खियों में रहती थीं। 21 अगस्त को सना अपना 36वां बर्थ डे इंजॉय करेंगी। 21 अगस्त 1988 को उनका जन्म मुंबई की धारावी में हुआ था। आइए आपको इस मौके पर सना खान से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

naidunia_image

17 साल की उम्र में किया था डेब्यू

सना खान ने 17 साल की उम्र में पहली फिल्म ‘ये है हाई सोसायटी’ की थी। उनकी यह फिल्म साल 2005 में बड़े पर्दे पर आई थी। उसके अलावा वह ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘धन धना धन गोल’ और ‘वजह तुम हो’ जैसी फिल्मों में दिखाई दी थीं।

naidunia_image

साउथ इंडस्ट्री का भी रही हैं हिस्सा

बॉलीवुड में कुछ खास काम ना मिलने के कारण उन्होंने तमिल और तेलुगु के अलावा कन्नड़ व मलयालम सिनेमा की तरफ भी रुख किया था।

naidunia_image

कोरियोग्राफर मेलविन लुईस संग हुआ था ब्रेकअप

सना खान कोरियोग्राफर मेलविन लुईस संग रिश्ते में रहीं, लेकिन इसका अंत उनके लिए काफी दुख पहुंचाने वाला था। सना ने एक बार लाइव चैट में इसका जिक्र किया था, लेकिन वह इस दौरान काफी रोयी थीं। उन्होंने कहा था कि उसने मुझ पर काफी पाबंदी लगाई थी। वह मुझे दूसरों के साथ काम नहीं करने देता था। इस लाइव चैट को वह पूरा नहीं कर पाई थीं। वह काफी इमोशनल हो गई थीं।

naidunia_image

बॉलीवुड छोड़कर मौलवी से कर लिया था निकाह

सना खान ने एक दिन सबको बॉलीवुड से अलविदा कहकर चौंका दिया था। उन्होंने बताया था कि वह अब बॉलीवुड का हिस्सा नहीं है। वह धर्म के रास्ते पर चलने के लिए बॉलीवुड को छोड़ रही हैं। उन्होंने 2020 को मौलाना अनस सईद से निकाह कर लिया था। अब उनका एक बच्चा भी है।

bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -