नवंबर की शुरुआत में सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 जैसे बड़े फिल्में रिलीज हुई हैं। इसके अलावा, इस महीने कई अन्य फिल्मों की भी रिलीज़ योजना है, जिसमें कंगुवा, द साबरमती रिपोर्ट, आई वॉन्ट टू टॉक, और धड़क 2 शामिल हैं। दर्शकों के लिए यह रोमांचक महीना रहेगा।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 01 Nov 2024 02:30:54 PM (IST)
Updated Date: Fri, 01 Nov 2024 02:30:54 PM (IST)
HighLights
- “सिंघम अगेन” और “भूल भुलैया 3” ने शुरू किया धमाल।
- नवंबर में एक्शन-थ्रिलर फिल्मों से भरपूर रहेगा थिएटर।
मनोरंजन डेस्क, इंदौर। साल का आखिरी महीना एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज लेकर आ रहा है। इसमें कॉमेडी, एक्शन, इमोशन और थ्रिलर सबकुछ मिलेगा। इसकी शुरूआत भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) और सिंगम अगेन (Singham Again) से हो रही है। इनके अलावा कई फिल्में सिनेमाघरों पर दस्तक देंगी। इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी फिल्मों के नाम बताएंगे, जो इस महीने रिलीज होने वाली हैं।
सिंघम अगेन – 1 नवंबर
सिंघम फ्रेंचाइजी को रोहित शर्मा निर्देशित करते हैं। यह सिंघम की तीसरी फिल्म है, जिसका नाम सिंघम अगेन है। यह 1 नवंबर को सिनेमा घरों पर रिलीज हो चुकी है। इसमें अजय देवगन के अलावा आपको अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिक कपूर, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉप दिखेंगे। यह एक एक्शन-थ्रिलर मूवी है।
भूल भुलैया 3 – 1 नवंबर
अनीज बज्मी निर्देशित भूल भुलैया की यह तीसरी कड़ी है। फिल्म का नाम भूल भुलैया 2 है, जो सिनेमाघरों में लग चुकी है। फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार थे। दूसरे और तीसरे में कार्तिक आर्यन ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म के दोनों पार्ट ने जबरदस्त कमाई की थी। तीसरे पार्ट को लेकर भी यही उम्मीद लगाई जा रही है।
कंगुवा – 14 नवंबर
कंगुवा साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड मूवी है, जो 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें सूर्या और बॉबी देओल हैं, जो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
द साबरमती रिपोर्ट – 15 नवंबर
गुजरात में कारसेवकों से भरी ट्रेन में आग लगाने की घटना पर आधारित यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसमें विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
आई वॉन्ट टू टॉक – 22 नवंबर
अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के साथ अभिषेक बच्चन काफी टाइम बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनका लुक काफी सराहा गया है।
धड़क 2 – 22 नवंबर
धर्मा प्रोडक्शन की सफल फिल्म “धड़क” का सीक्वेल भी 22 नवंबर को रिलीज होगा। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News