मशहूर डायरेक्टर Shyam Benegal का 90 की उम्र में निधन, 12 की Age में बनाई थी पहली Film

Must Read

भारतीय फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में 23 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया। वे समानांतर सिनेमा के अग्रणी थे। उनकी फिल्मों में समाजिक मुद्दों की गहरी झलक मिलती थी। उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे सम्मान मिले थे।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Mon, 23 Dec 2024 08:54:13 PM (IST)

Updated Date: Mon, 23 Dec 2024 09:04:59 PM (IST)

फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल ने हाल ही में 90वां जन्मदिन मनाया था।

HighLights

  1. फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का 90 वर्ष में निधन
  2. बेनेगल ने अंकुर और निशांत जैसी फिल्में बनाई
  3. श्याम पद्म श्री और पद्म भूषण से हुए थे सम्मानित।

मनोरंजन डेस्क, इंदौर। भारतीय फिल्म जगत के मशहूर निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की उम्र में 23 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी से संबंधित बीमारियों का सामना कर रहे थे। बेनेगल भारतीय सिनेमा में समानांतर सिनेमा के अग्रणी माने जाते थे।

पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित

श्याम बेनेगल को उनके शानदार योगदान के लिए भारत सरकार ने 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। उन्हें 18 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्राप्त हुए। उनकी फिल्मों में भारतीय समाज की गहरी झलक और गंभीर विषयों को उठाने की क्षमता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

naidunia_image

पिता के कैमरे से बनाई थी पहली फिल्म

श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 को हैदराबाद में हुआ था। वे एक Konkani-भाषी चितरपुर सारस्वत ब्राह्मण परिवार से थे। उनके पिता श्रीधर बी. बेनेगल कर्नाटक से थे, वो एक फोटोग्राफर थे और उन्होंने श्याम को फिल्म निर्माण में रुचि दिखाई। 12 साल की उम्र में श्याम ने अपने पिता से प्राप्त कैमरे से पहली फिल्म बनाई थी।

बेनेगल ने हैदराबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की और वहां हैदराबाद फिल्म सोसाइटी की स्थापना की। उनके निर्देशन में बनी फिल्में जैसे अंकुर, निशांत, मंथन, भूमिका, मम्मो, सरदारी बेगम, और जुबैदा अपने यथार्थवादी दृष्टिकोण के लिए सराही गईं।

हाल में बनाया था 90वां जन्मदिन

हाल ही में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। श्याम बेनेगल के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक महान व्यक्तित्व और युगांतरकारी फिल्म निर्माता को खो दिया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -