Khushi Kapoor इस खानदान की बनेंगी बहू? बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप कन्फर्म! लेटेस्ट पोस्ट में दिया हिंट
CBFC को लेकर क्या बोले अनुराग कश्यप?
अनुराग कश्यप ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसमें लिखा-“धड़क 2 की स्क्रीनिंग के वक्त CBFC ने कहा कि मोदी जी ने देश में कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है। इसी आधार पर ‘संतोष’ फिल्म भी भारत में रिलीज नहीं हुई। अब ‘फुले’ पर ब्राह्मणों को आपत्ति है। जब जातिवाद ही नहीं है तो ब्राह्मण को क्यों परेशानी हो रही है?”
मन्नत में चल रहा है रेनोवेशन, Shah Rukh Khan ने बदला ठिकाना, जानिए नए घर की डिटेल्स
उन्होंने आगे लिखा-“आपकी क्यों सुलग रही है। जब कास्ट सिस्टम था नहीं तो ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले क्यों थे। या तो आपका ब्राह्मणवाद अस्तित्व में ही ही नहीं है, क्योंकि मोदी जी जिनके हिसाब से भारत में कास्ट सिस्टम नहीं है?” उन्होंने और भी बहुत कुछ लिखा है आप भी देखिए उनकी ये पोस्ट:
Pretty Zinta ने युजवेंद्र चहल को लगाया गले, लोग बोले- अरे चहल फिर ना फस जाए लव…
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया
अनुराग कश्यप के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग CBFC के रुख को संवेदनशील विषयों से बचने की कोशिश मान रहे हैं, तो कुछ इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर सेंसरशिप बता रहे हैं। वहीं कुछ सच्चाई का साथ देने के लिए अनुराग को सलाम करते दिखे।
CBFC ने ‘फुले’ फिल्म से क्या हटवाया?
फुले फिल्म की कहानी
‘फुले’ फिल्म भारतीय समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है। ये फिल्म जातिवाद, शिक्षा और सामाजिक सुधार जैसे मुद्दों को उठाती है, जो भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं।
फुले की नई रिलीज डेट
ये फिल्म अब 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।
bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie
English News