राजधानी दिल्ली गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजी, सुबह सैर पर निकले कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Must Read

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बर्तनों का व्यवसाय करने वाले जैन ‘यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ से सुबह की सैर कर घर लौट रहे थे कि तभी फर्श बाजार इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं।

दिल्ली शाहदरा इलाके में कारोबारी की गोली मारकर हत्या।
दिल्ली शाहदरा इलाके में कारोबारी की गोली मारकर हत्या।
user

देश की राजधानी दिल्ली में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सुबह-सुबह राजधानी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी है। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार सुबह सैर पर निकले एक व्यापारी की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय सुनील जैन को कई गोलियां मारी गईं। उसने बताया कि जैन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बर्तनों का व्यवसाय करने वाले जैन ‘यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ से सुबह की सैर कर घर लौट रहे थे कि तभी फर्श बाजार इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद आरोपी फरार हो गये। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शाहदरा डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया, “सुबह 8:32 बजे हमें PCR कॉल मिली की 2 लड़के बाइक पर गोली मार कर चल गए है। मौके पर पुलिस ने पाया की सुनील जैन नाम के व्यक्ति को गोली लगी है। 3-4 गोलियां लगी हैं। सुनील जैन की मृत्यु हो गई है। सुनील जैन की बरतन की दुकान है और वे 52 साल के थे। परिवार किसी प्रकार की धमकी मिलने की बात को खारिज कर रहा है।”

crime, crime news, crime news today, crime update, hindi crime news, hindi news, hindi news today, hindi news, oxbig news today, hindi, oxbig, oxbig news today, crime update, gangster, lawrence bishnoi, gangster news

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -