पुलिस ने बताया कि बलवंत को हाथ और पैर में गोली लगी है। वहीं, रवि रंजन को जांघ में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में अपनी संलिप्तता कबूल की है।

चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों के साथ बिहार के भोजपुर जिले में बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो आरोपी शूटर, बलवंत कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सिंह घायल हो गए है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी अभिषेक कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। यह मुठभेड़ सुबह 6:25 बजे के आसपास हुई, जिसके बाद घायल अपराधियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दोनों घायल आरोपियों को बिहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, एक कट्टा और मैगजीन बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि बलवंत को हाथ और पैर में गोली लगी है। वहीं, रवि रंजन को जांघ में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधी पटना के पारस अस्पताल में 17 जुलाई को हुई चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल थे।
कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा को मेडिकल पैरोल पर पटना के पारस अस्पताल में भर्ती था, जहां 5 हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पहले ही मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह, नीशु खान, भीम और हर्ष कोलकाता से गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मुठभेड़ के बाद अब तक 8 लोग हिरासत में हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे शेरू सिंह गैंग का हाथ हो सकता है। मामले की जांच जारी है।
crime, crime news, crime news today, crime update, hindi crime news, hindi news, hindi news today, hindi news, oxbig news today, hindi, oxbig, oxbig news today, crime update, gangster, lawrence bishnoi, gangster news
English News