Last Updated:March 18, 2025, 12:25 ISTSri Lanka Debt Restructuring: चीन अक्टूबर 2023 में पुनर्गठन समझौता करने वाला श्रीलंका का पहला द्विपक्षीय ऋणदाता था.हाइलाइट्सश्रीलंका के ऋण पुनर्गठन से चीन को 7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ.चीन अक्टूबर 2023 में पुनर्गठन समझौता करने वाला पहला ऋणदाता था.श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट गहराया था.कोलंबो. श्रीलंका के एक्सटर्नल लोन रिस्ट्रक्चरिंग से चीन को 7 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है. सरकारी समाचार पत्र ‘डेली न्यूज’ ने कोलंबो में चीन के राजदूत क्यूई झेनहोंग के हवाले से खबर में कहा कि चीन अक्टूबर 2023 में पुनर्गठन समझौता करने वाला श्रीलंका का पहला द्विपक्षीय ऋणदाता था. झेनहोंग ने कहा, ‘‘ हालांकि, जनता को इन विवरणों के बारे में पता नहीं है, ऐसा इसलिए है क्योंकि हम श्रीलंका को दी जाने वाली सहायता के बारे में (सार्वजनिक रूप से) जानकारी नहीं देते हैं.’’
श्रीलंका ने 2022 के आर्थिक संकट में अपनी पहली चूक की घोषणा करने के बाद 46 अरब अमेरिकी डॉलर के बाह्य ऋण का पुनर्गठन किया था. राजदूत ने साथ ही चीन और भारत के भविष्य में श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के विकास के लिए संयुक्त रूप से काम करने की उम्मीद भी जाहिर की.
उन्होंने कहा कि चीन का भारत के साथ कोई विवाद नहीं है, क्योंकि दोनों देश तेजी से आगे बढ़े हैं और उन्हें साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए. राजदूत ने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि चीन, भारत और श्रीलंका एक दिन यहां एक व्यवहार्य परियोजना को लागू करने के लिए मिलकर काम कर सकेंगे.’’
बता दें कि पिछले कुछ साल श्रीलंका की राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे नहीं रहे हैं. बेहिसाब महंगाई से यहां जनता इतनी परेशान हो गई थी कि यहां सत्ता परिवर्तन कर दिया और मजबूरी में राष्ट्रपति को देश छोड़कर भागना पड़ा.
(भाषा से इनपुट के साथ)
Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :March 18, 2025, 12:25 ISThomebusinessश्रीलंका का कर्ज चुकाने चला था चीन, खुद की लंका लग गई
stock market, share market, market update, trading news, trade news, nifty update,bank nifty, oxbig news, oxbig news network, hindi news, hindi news, business news, oxbig hindi news
English News