आज 6 फरवरी 2025 का मुहूर्त, राहुकाल का समय और पंचांग जानें

Must Read

Aaj Ka Panchang 6 February 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 6 फरवरी 2025 माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, माघ गुप्त नवरात्रि का आखिरी दिन और गुरुवार है.

आज पान के पत्ते पर केसर से “श्रीं” लिखें और इसे देवी मां के चरणों में अर्पित करें. थोड़े समय बाद इस पत्ते को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें. मान्यता है इससे आर्थिक स्थिति सुधरती है. धन आगमन के रास्ते खुलते हैं. 

गुरुवार की शाम केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक लगाकर ॐ बृं बृहस्पतये नमःका जाप करें. कहते हैं इससे दुर्भाग्य दूर रहता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. आज किसी शुभ कार्य पर जाने से पहले केसर का तिलक लगाएं. गुरुवार के दिन ऐसा करना समृद्धि और सफलता प्रदान करता है. 

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 6 February 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 6 फरवरी 2025 (Panchang 6 February 2025)

तिथिनवमी (6 फरवरी 2025, प्रात: 12.35 – 7 फरवरी 2025, रात 10.53)
पक्षशुक्ल
वारगुरुवार
नक्षत्रकृत्तिका
योगब्रह्म, रवि योग
राहुकालदोपहर 1.58 – दोपहर 3.20
सूर्योदय सुबह 7.08 – शाम 6.03
चंद्रोदय
दोपहर 12.03 – प्रात: 2.38, 7 फरवरी
दिशा शूल
दक्षिण
चंद्र राशि
वृषभ
सूर्य राशिमकर

शुभ मुहूर्त, 6 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 6 February 2025)

ब्रह्म मुहूर्तसुबह 5.29 – सुबह 06.18
अभिजित मुहूर्तदोपहर 12.13 – दोपहर 12.56
गोधूलि मुहूर्तशाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्तदोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त
शाम 5.12 – शाम 6.43
निशिता काल मुहूर्तरात 12.07 – प्रात: 1.00, 7 फरवरी

6 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 7.06 – सुबह 8.29
  • आडल योग  -सुबह 7.06 – सुबह 7.58
  • ज्वालामुखी योग – रात 7.29 – रात 10.53
  • गुलिक काल – सुबह 9.51 – सुबह 11.13

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा, जलाभिषेक का मुहूर्त यहां देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

lifestyle, hindi lifestyle news, hindi news, hindi news today, latest hindi news, hindi news, hindi news today,

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -